फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four stray bulls were thrown into a ditch in Riyur village Mandi Himachal entire village came to their rescue

बर्बरता... हिमाचल प्रदेश के मंडी के रियूर गांव में चार लावारिस बैल खाई में फेंके, बचाव में कूद पड़ा पूरा गांव

Tue, 09 Dec 2025 08:52 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Dec 2025 08:52 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में शरारती तत्वों ने बड़ी बेरहमी से चार लावारिस बैलों को खाई में धकेल दिया गया। उपमंडल धर्मपुर के रियूर गांव में शरारती तत्वों की ओर से लावारिस बैलों को खाई में धकेल दिए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
 

विज्ञापन
Four stray bulls were thrown into a ditch in Riyur village Mandi Himachal entire village came to their rescue
रेस्क्यू किए गए बैल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रियूर गांव में शरारती तत्वों ने बर्बरता की हद को पार कर दिया। बड़ी बेरहमी से यहां चार लावारिस बैलों को खाई में धकेल दिया गया। तड़पते बैलों की दर्द भरी पुकार ग्रामीणों को खाई की ओर खींच लाई। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद बैलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों ने एक बैल की हालत को चिंताजनक बताया है।

विज्ञापन


उपमंडल धर्मपुर के रियूर गांव में शरारती तत्वों की ओर से लावारिस बैलों को खाई में धकेल दिए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने बताया कि खाई में गिरे बैलों को निकालने में तीन घंटे से अधिक समय लगा। समाजसेवी कश्मीर सिंह, संजय कुमार, अमर चंद, विजय कुमार और राम चंद ने कहा कि यह सिर्फ शरारत नहीं, बल्कि बर्बरता है। उनके अनुसार एक बैल की हालत बेहद नाजुक है और वह उठने की स्थिति में भी नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि हमने कई बार लावारिस पशुओं के प्रबंध की मांग उठाई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आज एक निर्दोष बैल मौत से जूझ रहा है, कल को ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। ग्रामीण दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह घटना अत्यंत गंभीर है और किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पशुओं के साथ की गई यह क्रूरता मानवता के विरुद्ध है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - जोगिंद्र पटियाल, एसडीएम धर्मपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed