फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former MLA Hoshiyar Singh made serious allegations against CM Sukhu Kamlesh Thakur

Himachal Pradesh: 'सीएम सुक्खू ने पत्नी कमलेश ठाकुर को चुनाव जिताने के लिए किया पद का दुरुपयोग, पैसे भी बांटे'

Fri, 11 Apr 2025 07:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 07:40 PM IST
सार

पूर्व विधायक होशियार सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर को चुनाव जिताने के लिए पद का दुरुपयोग किया और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया। क्या है पूरा मामला जानें...

विज्ञापन
Former MLA Hoshiyar Singh made serious allegations against CM Sukhu Kamlesh Thakur
पूर्व विधायक होशियार सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व विधायक होशियार सिंह ने देहरा विधानसभा उपचुनाव को लेकर राज्यपाल को शिकायत पत्र भेजकर सीबीआई या अन्य निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में उचित कार्रवाई करने का अनुरोध कर स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर को छह साल के लिए कोई भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग भी की है। इसके अलावा केसीसी बैंक और जिला कल्याण विभाग की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन


होशियार सिंह ने शिकायत पत्र के माध्यम से आरोप लगाया है कि 10 जुलाई, 2024 को देहरा विधानसभा के उपचुनाव में जीत के लिए सरकारी मशीनरी का जानबूझकर दुरुपयोग किया गया। देहरा उपचुनाव में अनुचित और गैरकानूनी तरीकों को अपना कर जीत हासिल की गई है। होशियार सिंह ने राज्यपाल को भेजी शिकायत में लिखा है कि आचार संहिता के दौरान कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक और जिला कल्याण विभाग के जरिये करोड़ों रुपये बांटे गए थे।

विज्ञापन

आरोप है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर को चुनाव जिताने के लिए पद का दुरुपयोग किया और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया। पूर्व विधायक होशियार सिंह ने शिकायत पत्र के साथ 67 महिला मंडलों की लिस्ट भी राज्यपाल को भेजी है। उन्होंने राज्यपाल को भेजे शिकायत पत्र में लिखा है कि देहरा विस के 67 महिला मंडलों को उपचुनाव के दौरान 50-50 हजार रुपये बांटे गए थे। आरोप है कि यह रकम मतदान से पहले बांटी गई। जबकि देहरा के अलावा दूसरे किसी भी विधानसभा क्षेत्र में इस दौरान इस तरह की रकम नहीं दी गई। बीते माह बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने सदन में आरोप लगाया था कि देहरा विस उपचुनाव के दौरान महिला मंडलों को पैसे दिए गए थे।

उधर, पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को एक शिकायत पत्र भेजा है। देहरा विधानसभा उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की एक स्वतंत्र एजेंसी या सीबीआई से जांच करवाने का अनुरोध किया है। विधायक कमलेश ठाकुर को छह साल के लिए कोई भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed