{"_id":"679a20e18176afa05b04d37f","slug":"former-cm-of-himachal-shanta-kumar-said-population-of-those-who-divided-the-motherland-is-increasing-again-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बोले- जिन्होंने मातृभूमि के टुकड़े किए उनकी आबादी फिर बढ़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बोले- जिन्होंने मातृभूमि के टुकड़े किए उनकी आबादी फिर बढ़ रही
Wed, 29 Jan 2025 06:06 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 29 Jan 2025 06:06 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि पहले पाकिस्तान बना और फिर बांग्लादेश जो अब दूसरा पाकिस्तान बन रहा है। संकट अभी भी समाप्त नहीं हुआ है। जिन्होंने मातृभूमि के टुकड़े किए उनकी आबादी फिर बढ़ रही है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बना है, जिसमें कॉमन सिविल कोड लागू कर दिया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बहुत बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारी प्यारी मातृभूमि के तीन टुकड़े हो चुके हैं। पहले पाकिस्तान बना और फिर बांग्लादेश जो अब दूसरा पाकिस्तान बन रहा है। संकट अभी भी समाप्त नहीं हुआ है। जिन्होंने मातृभूमि के टुकड़े किए उनकी आबादी फिर बढ़ रही है। नीयत पहले से ही खराब है। वह दिन दूर नहीं जब एक और पाकिस्तान की मांग खड़ी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोहन भागवत, कुछ और नेताओं ने इसी कारण तीन बच्चे पैदा करने को कह दिया है। जनसंख्या वृद्धि के भयंकर संकट का मुकाबला इस इलाज से नहीं होगा। इसका इलाज एक ही है कि गृहमंत्री अमित शाह अपनी घोषणा पूरी करें और पूरे देश में कॉमन सिविल कोड लागू करें। कानून न बना सके तो एक नियम बना दें कि दो बच्चों से अधिक परिवार को सरकार की कोई सुविधा नहीं मिलेगी और वह परिवार पंचायत से लेकर संसद तक कोई चुनाव नहीं लड़ सकेगा। शांता ने देश के सभी नेताओं से आग्रह किया है कि इस भयंकर संकट पर गंभीरता से विचार करें।
विज्ञापन