फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First death due to cold in Himachal Pradesh body kept in the mortuary of IGMC Shimla

Cold In Himachal: हिमाचल प्रदेश में ठंड से पहली मौत, आईजीएमसी शिमला के शवगृह में रखा है शव; नहीं हो पाई पहचान

Thu, 21 Nov 2024 05:48 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 21 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
First death due to cold in Himachal Pradesh body kept in the mortuary of IGMC Shimla
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta

विस्तार

शिमला के मशोबरा में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शिमला में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह एक बूढ़ा आदमी था कुछ दिन पहले ही मशोबरा की पंचायत चैड़ी के गांव मूंगर के आसपास घूम रहा था। इस दौरान वह खुले में ही सो रहा था। इस वजह से उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मशोबरा की ग्राम पंचायत चैड़ी के प्रधान ने पुलिस को गांव मूंगर में अज्ञात शव मिलने की सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन से जांच अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान ग्राम मुंगर में करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। इसमें पता चला है कि अज्ञात बुजुर्ग पिछले कुछ दिनों से ग्राम मूंगर के पास घूम रहा था और खुले में सो रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार रात को वह खुले में कंबल ओढ़कर सो रहा था, लेकिन अगले दिन वह ठंड से कांप रहा थे और उसका निधन हो गया। शरीर के बाहरी निरीक्षण के दौरान कोई ताजा चोट नजर नहीं आई है। शव को आईजीएमसी शिमला के शवगृह में रखा गया है। पूछताछ के दौरान किसी ने भी शव की पहचान नहीं की है। पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed