{"_id":"676c0194d9c9a1527f0d5289","slug":"fire-breaks-out-in-a-house-in-keylong-four-year-old-child-burnt-alive-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Keylong House Fire: केलांग में दो मंजिला मकान में लगी आग, जिंदा जला चार साल का मासूम बच्चा; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Keylong House Fire: केलांग में दो मंजिला मकान में लगी आग, जिंदा जला चार साल का मासूम बच्चा; जानें
Wed, 25 Dec 2024 06:29 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:29 PM IST
सार
केलांग में क्षेत्रीय अस्पताल के पास एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। घटना में एक चार साल का बच्चा जिंदा जल गया।
विज्ञापन
मकान में आग लगने से 4 साल के बच्चे की हुई मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय के लोअर केलांग में क्षेत्रीय अस्पताल के पास एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। इसमें चार साल के एक मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की घटना मंगलवार शाम 6:40 बजे सामने आई। बताया जा रहा है कि इस घर में नेपाली मूल का भीम बहादुर अपनी पत्नी और चार साल के बेटे के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
घटना के दौरान भीम बहादुर और उसकी पत्नी अपने काम से बाहर थे और बच्चा कमरे में सोया हुआ था। मकान में आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। वहीं, आग लगने से मकान गिर गया और सिलेंडर भी फट गया। जिस कारण आग तेजी से लग गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
तहसीलदार केलांग रमेश कुमार ने बताया कि यह दो मंजिला मकान में चार कमरे थे। नेपाली मूल का भीम बहादुर इस मकान में किराए पर रहा था। उन्होंने बताया आग से लगभग 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग में चार साल के बच्चे की मौत हो गई। डीएसपी केलांग राज कुमार ने कहा कि आग लगने से मकान गिर गया था और आग पर काबू पाने के बाद बच्चे का शव बुधवार सुबह मिला।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को देंगे हरसंभव सहायता : उपायुक्त
जिला मुख्यालय केलांग में मंगलवार शाम को हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से फौरी राहत और आवश्यक सामान दिया गया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इस अग्निकांड में एक बच्चे की चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बताया कि पीड़ित परिवार को बकाया 3 लाख 75 हजार रुपये की राहत राशि भी जल्द दी जाएगी। आग की इस घटना में मकान के चार कमरे जल कर राख हो गए हैं। इसमें लगभग 10 लाख का नुकसान का अनुमान है।