फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   farmers will get offline payment for the purchase of maize In Himachal Pradesh

Himachal: किसानों को मक्की का ऑफलाइन होगा भुगतान, कांगड़ा में बिक्री शुरू, चंबा में इस दिन से बेच पाएंगे फसल

Mon, 28 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में किसानों से सरकार मक्की की खरीद कर रही है। वहीं, किसानों को विभाग फसल का भुगतान ऑफलाइन करेगा। 

विज्ञापन
farmers will get offline payment for the purchase of maize In Himachal Pradesh
मक्की के दाने। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

खाद्य आपूर्ति निगम प्रदेश में पहली बार मक्की खरीद रहा है। विभाग किसानों को फसल का भुगतान ऑफलाइन करेगा। किसान भी फसल बेचने के लिए खरीद केंद्रों में पंजीकरण करवा रहे हैं। जिला कांगड़ा में अब तक 329 और चंबा जिले में 320 किसानों ने मक्की बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। चंबा के किसान 18 नवंबर से फसल बेच सकते हैं।

विज्ञापन


कांगड़ा में मक्की की खरीद शुरू हो गई है। जिले के तीन खरीद केंद्रों में 135.68 क्विंटल फसल खरीदी गई है। नगरोटा-बगवां में निगम में 27.40 क्विंटल, ढलियारा में 53.28 क्विंटिल, फतेहपुर ब्लॉक में 55 क्विंटल मक्की खरीदी है। चंबा जिले में भरमौर, चंबा, तीसा और चुवाड़ी में मंडियां बनाई हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में 24 खरीद केंद्र बनाए हैं। निगम किसानों की ओर से 3,000 प्रति क्विंटल मक्की खरीद रहा है।
विज्ञापन


जिला कांगड़ा में मक्की की खरीद शुरू हो गई है। चंबा के किसान 18 नवंबर से फसल बेच सकते हैं। कांगड़ा में 329 किसानों और चंबा में 320 किसानों ने फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है- पुरुषोत्तम सिंह, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, कांगड़ा स्थित धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed