फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   facebook survey

अब फेसबुक पर होगा सर्वे, कैसे हैं ये मुख्यमंत्री?

Sat, 07 Sep 2013 02:17 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2013 02:17 AM IST
विज्ञापन
facebook survey
हिमाचल में लोग किसी भी सरकार के कामकाज पर बेशक पांच साल बाद फैसला देते हों, लेकिन वीरभद्र सरकार के आठ महीनों पर आजकल एक आनलाइन सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए आईटी प्रोफेशनल्स के एक ग्रुप ने 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और 4200 विधायकों के लिए एक आनलाइन मूवमेंट लांच किया है। इसे फेसबुक के जरिए स्पांसर किया गया है।


आनलाइन सर्वे में अब तक हिमाचल से 7480 लोगों ने भाग लिया है। फेसबुक के होम पेज पर दिए गए लिंक के जरिए वोटिंग वेबसाइट पर रेटिंग दी जा सकती है।

रेटिंग दर्ज होने के बाद सर्वे में केवल राज्य के लोगों की ओर से दिए गए अंक ही शामिल होते हैं। रिपोर्ट कार्ड पर रेड, ग्रीन और येलो तीन कलर के जरिए रेटिंग की पहचान होती है। यह सर्वे 12 अगस्त को लांच किया गया।
विज्ञापन


अब तक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ग्रामीण विद्युतीकरण और निर्बाध बिजली तथा सांप्रदायिक सदभाव के क्षेत्र में ही अच्छी रेटिंग मिली है।

हालांकि सर्वे के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून एवं व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, शहरी निकायों में बेहतर सेवाएं आदि क्षेत्र भी हैं।

कुल पांच अंकों के आधार पर कोई भी व्यक्ति यह रेटिंग दे सकता है। इस सर्वे में जाली आईडी से वोट नहीं हो सकता, क्योंकि पहले रजिस्टर करना होता है।

क्या है आई फॉर इंडिया?
आई फॉर इंडिया एक आनलाइन मूवमेंट है, जिसे माइक्रोसाफ्ट के पूर्व कर्मचारी अंकुर गर्ग चला रहे हैं। वह गाजियाबाद से हैं और वर्तमान में मुंबई में हैं।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, अभिनेत्री गुल पनाग और सीएनएन-आईबीएन के भूपेंद्र चौबे जैसे कई नामी लोग ग्रुप के संरक्षक हैं।

अंकुर कहते हैं-जब प्राइमरी के बच्चे को स्कूल रिपोर्ट कार्ड देते हैं तो जनप्रतिनिधियों को क्यों नहीं? यही ग्रुप का बेसिक आइडिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed