{"_id":"587a0f734f1c1b1729bac8d5","slug":"engineer-killed-in-car-accident-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर रावी नदी में गिरी कार, इंजीनियर की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू होकर रावी नदी में गिरी कार, इंजीनियर की मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा-भरमौर मार्ग पर एक कार हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम हुआ। इंजीनियर दिनेश चंदेल (30) पुत्र राम प्रकाश निवासी बैहनाजट्टा (बिलासपुर) कार्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान ढकोग नामक स्थान पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। इससे इंजीनियर दिनेश चंदेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की मौजूदगी में शव को कार से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को दिनेश चंदेल के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव परिजनों को सौंप दिया है। दिनेश चंदेल उपमंडल भरमौर की उप तहसील होली में निर्माणाधीन एक विद्युत परियोजना में कार्यरत था।
विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग खूनी हादसों के लिए जाना जाता है। यहां सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी हटी दुर्घटना घटी की कहावत को सच होते देर नहीं लगती है। डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।