फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Election of Himachal BJP state president announced nomination and Announcement know

Himachal BJP President: हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव घोषित, इस दिन होगा नामांकन; मतदाताओं के नाम जानें

Sun, 29 Jun 2025 02:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं 8 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव घोषित हो चुका है, जिसकी अधिसूचना हमने जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Election of Himachal BJP state president announced nomination and Announcement know
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने दीप कमल चक्कर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी लोकतांत्रिक परंपरा में विश्वास रखती है और उसके अंतर्गत पूरे देश भर में एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत राष्ट्र और प्रदेश के अध्यक्ष का चुनाव होता है। हमारे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण के नेतृत्व में पूरे देश के अंतर्गत बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश में 8000 से अधिक बूथों, 171 मंडलों और 17 जिलों में चुनाव संपन्न हुए चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 114 डेलीगेट हैं जिन्हें हम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के चुनाव के लिए मतदाता भी कह सकते हैं। हमारे द्वारा चुनाव की अधिसूचना, समय सारणी एवं मतदाता सूची भाजपा मुख्यालय में प्रकाशित कर दी गई है। 

विज्ञापन

डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं 8 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव घोषित हो चुका है, जिसकी अधिसूचना हमने जारी कर दी है 30 जून 2025 को भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का नामांकन लिया जाएगा, इन नामांकन पत्रों की जांच 2 से 3 बजे तक की जाएगी और अगर एक से अधिक नामांकन आता है तो उसकी वापसी का समय दोपहर 3 से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं आठ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की आधिकारिक घोषणा प्रातः 11:00 बजे होटल पीटरहॉफ शिमला में की जाएगी। इस दौरान राजीव भारद्वाज के साथ सह चुनाव अध्यक्ष डॉ राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के मतदाता 
जगत प्रकाश नड्डा, राजेन्द्र गर्ग, जेआर कटवाल, सुरेश चंदेल, स्वतंत्र सांख्यान, भुवनेश्वरी लुम्बा, कृष्ण चंदेल, डी एस ठाकुर, विजय ठाकुर, हंस राज, डॉ जनक राज, शशि चम्बियाल, पवन नय्यर, इंदु बाला, राकेश पठानिया, संजय गुलेरिया, रमेश राणा, रणवीर निक्का, राजीव भारद्वाज, रीता धीमान, संजीव कुमार शर्मा, पूनम धीमान, रविन्द्र रवि, सुभाष चंद, घनश्याम शर्मा, विपिन परमार, अनीता चौधरी, त्रिलोक कपूर, शीला देवी, मुलखराज प्रेमी, अरुण कुमार मेहरा, पवन काजल, मोनिका पठानिया, सचिन शर्मा, सुधीर शर्मा, सरवीन चौधरी, रवि ठाकुर, जवाहर लाल शर्मा श्री गोविन्द ठाकुर, महेश्वर सिंह, नैना शर्मा, भीम सेन, नरोतम ठाकुर, लोकेन्द्र कुमार, बिहारी लाल शर्मा, राकेश जमवाल, हीरा लाल, विनोद कुमार, कश्मीर सिंह, राजेन्द्र सिंह भट्ट, रमा शर्मा, गुलजारी लाल, पूर्ण चंद ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, पंकज जमवाल, पायल वैद्य, प्रियंता शर्मा, श्री राजिंदर राणा, डॉ अनिल धीमान, आशीष शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, कमलेश कुमारी, विजय अग्निहोत्री, बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, रीना शर्मा, चैतन्य शर्मा, सुमीत कुमार शर्मा, बलवीर बग्गा, देवेन्द्र भुट्टो, रतन सिंह पाल, के एल ठाकुर, रशिमधर सूद, परमजीत पम्मी, पुर्शोतम गुलेरिया, डॉ राजीव सैज़ल, डॉ. डेजी ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल, विनय गुप्ता, सुरेश कश्यप, नारायण सिंह, सुखराम चौधरी, बलदेव तोमर, रीना कश्यप, बलवीर वर्मा, अजय श्याम, नीलम कुमारी, चेतन बरागटा, शशि बाला, कौल नेगी, रविंदर चौहान, प्रेम ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, किरण बावा, संजय सूद, नारायण सिंह, सूरत नेगी, जयराम ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती, अनिल शर्मा, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, प्रकाश राणा, सुरेन्द्र शौरी, त्रिलोक जामवाल, दिलीप ठाकुर, दीपराज कपूर, अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed