फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ED filed prosecution complaint against seven people including Gyan Chand in illegal mining case

Illegal Mining Case: अवैध खनन मामले में ईडी ने की ज्ञानचंद समेत सात के खिलाफ अभियोजन शिकायत, जानें विस्तार से

Thu, 30 Jan 2025 07:17 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 Jan 2025 07:17 PM IST
सार

हिमाचल के ब्यास नदी और सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की यमुना नदी से संबंधित अवैध खनन मामले में ईडी ने अभियोजन शिकायत दायर की है।

विज्ञापन
ED filed prosecution complaint against seven people including Gyan Chand in illegal mining case
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल के ब्यास नदी और सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की यमुना नदी से संबंधित अवैध खनन मामले में अभियोजन शिकायत दायर की है। विशेष न्यायालय गाजियाबाद के समक्ष दायर अभियोजन शिकायत में हिमाचल के ज्ञान चंद और अन्य 7 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। न्यायालय ने बीते 17 जनवरी को को ईडी की ओर से दायर अभियोजन शिकायत का भी संज्ञान लिया है। यह मामला औपचारिक शिकायतों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर शुरू किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ज्ञान चंद सहित कई खनन माफियाओं द्वारा ब्यास नदी के नदी तल पर अवैध रेत और खनिज खनन कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि इन अवैध खनन कार्यों से करोड़ रुपये की आपराधिक आय अर्जित की गई है। ईडी ने अवैध खनन से संबंधित प्रदेश के कांगड़ा और ऊना जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों की ओर से दर्ज 6 एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि सरकारी भूमि पर अवैध खनन गतिविधियां हो रही हैं। प्रदेश के ऊना और कांगड़ा जिलों में टिपर, पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर अवैध खनन में लगे हुए हैं। ज्ञान चंद और अन्य के खिलाफ बेहट पुलिस स्टेशन सहारनपुर ने एक नवंबर 2024 को एक और एफआईआर भी दर्ज की है। सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 और खान और खनिज (विनियमन और विकास) अधिनियम, 1957 (संशोधित) की धाराओं के तहत दर्ज की गई है। व्यापक जांच करने के लिए इस मामले में यूपी पुलिस की एक और एफआईआर को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

विज्ञापन

18 नवंबर को हुई थी गिरफ्तारी
छानबीन में मिले साक्ष्य के आधार पर ईडी ने ज्ञान चंद और उसके साथी संजय कुमार उर्फ संजय धीमान को बीते वर्ष 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 3 मार्च को करीब 4.9 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की थी। जांच के दौरान ईडी ने हिमाचल और सहारनपुर में ज्ञान चंद व उसके साथियों सहित कई खनन माफियाओं के 12 परिसरों पर दबिश भी दी थी। साथ ही कई लोगों के बयान दर्ज किए गए। साथ ही जब्त की गई सामग्री की जांच से पता चला है कि ज्ञान चंद और उसके साथी ब्यास नदी से लेकर यमुना नदी तक अवैध खनन कार्यों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed