{"_id":"67a87d2327f53033ce0b00d1","slug":"earthquake-resistant-houses-will-be-built-in-himachal-pradesh-training-is-being-given-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बनेंगे भूकंप रोधी मकान, दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बनेंगे भूकंप रोधी मकान, दिया जा रहा प्रशिक्षण
Sun, 09 Feb 2025 03:32 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 09 Feb 2025 03:32 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में भूकंप रोधी तकनीक से भवन और मकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निर्माण से जुड़े पेशेवर व्यक्तियों को विशेष प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Meta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान, नेपाल, ताईवान, इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी और वानुअतु जैसे देशों में भूकंप आने से हुए नुकसान से सबक लेते हुए सूबे में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने निर्माण को मजबूत करने की योजना तैयार की है। प्रदेश में भूकंप रोधी तकनीक से भवन और मकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निर्माण से जुड़े पेशेवर व्यक्तियों को विशेष प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सूबे की हर पंचायत से पांच-पांच पेशेवरों को भूकंप रोधी तकनीक से भवन और मकान बनाने प्रशिक्षण दिया जाना है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो निर्माण से जुड़े मिस्त्रियों, बढ़ई और बार बाइंडर्स को सिखाया जाएगा कि वे कैसे भवनों को भूकंपीय क्षेत्रों में सुरक्षित बना सकते हैं। पेशेवरों को विशेष रूप से संरचनात्मक डिजाइन, सामग्री का चयन और निर्माण प्रक्रिया में ध्यान रखने वाले प्रमुख बिंदुओं के बारे में बताया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वयक प्रशांत ने बताया कि विशेष प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
जिला कुल्लू के विकास खंड कुल्लू और बंजार में पेशेवर लोग निर्माण की आधुनिक तकनीक सीख रहे हैं। कुल्लू के तहत आने वाले पेशेवरों को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग तथा बंजार के पेशेवरों को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है- राकेश, प्रशिक्षण समन्वयक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
विज्ञापन