फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   earthquake in many area of himachal pradesh

भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल प्रदेश

Sun, 14 Jul 2013 01:29 AM IST
धर्मशाला/कांगड़ा/ब्यूरो
धर्मशाला/कांगड़ा/ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
earthquake in many area of himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले समेत कई हिस्सों में शनिवार देर रात भूकंप का एक तगड़ा झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने इसकी तीव्रता 4.5 थी।
विज्ञापन


इसका केंद्र कांगड़ा बताया जा रहा है। कांगड़ा जिले खासकर कांगड़ा, धर्मशाला, योल और मैकलोडगंज जैसे अति संवेदनशील जोन फाइव में शामिल हैं। शनिवार रात ठीक 11:20 पर आए भूकंप के तीव्र झटके से मकान हिल उठे और लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए।

झटके इतने तेज थे कि घरों में चल रहे सिलिंग फैन और अन्य सामान काफी देर तक हिलते रहे। वहीं, लोगों की रसोई में रखी क्रॉकरी व अन्य सामान झनझना उठे।

हालांकि देर रात खबर लिखे जाने तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

रात को लोगों में इस झटके की दहशत साफ देखी गई। इससे पूर्व कांगड़ा में 1905 में 8.7 की तीव्रता से आए भूकंप के झटके में बीस हजार लोगों की जान चली गई थी। जो अब तक के इतिहास में एक बड़ा विनाशकारी भूकंप था।

विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि अगर इसी झटके की तीव्रता रिक्टर पर पांच डिग्री से ज्यादा होती तो कांगड़ा में काफी नुकसान हो सकता था। देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि भूकंप की तीव्रता 4.5 थी जिसका केंद्र कांगड़ा ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों में 5 डिग्री से ऊपर के भूकंप विनाशकारी हैं। खासकर हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में हो रहा निर्माण भूकंप के बड़े झटकों को सहने की स्थिति में नहीं है।


इधर, देर रात घरों से बाहर निकले धर्मशाला निवासी मोहित, ट्विंकल, राघवी और कनव ने बताया कि वे काफी देर तक बाहर रहे।

उधर जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में तड़के और दोपहर में झटके आए। इसमें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed