{"_id":"68a35446968d551e2e060669","slug":"earthquake-hit-kangra-district-of-himachal-people-came-out-of-their-homes-intensity-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra Earthquake: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग; इतनी रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra Earthquake: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग; इतनी रही तीव्रता
Mon, 18 Aug 2025 09:56 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 18 Aug 2025 09:56 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में भूकंप के 3.9 तीव्रता के झटके लगे हैं।
विज्ञापन
earthquake भूकंप
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले धर्मशाला में सोमवार रात 9:27 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र धर्मशाला का नॉर्थ ईस्ट था। भूकंप जमीन से 7 किलोमीटर नीचे मापा गया है। हालांकि इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि जिला कांगड़ा को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। वर्ष 1905 में भी कांगड़ा में भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था जबकि सैकड़ों लोग बेघर हुए थे।
विज्ञापन