फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Due to rising mercury electricity consumption increased by 30 lakh units in Himachal

Himachal Pradesh: पारा चढ़ने से हिमाचल में 30 लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खपत, एसी और कूलर के प्रयोग में बढ़ोतरी

Fri, 13 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बीते सप्ताह तक रोजाना 390 लाख यूनिट की प्रदेश में डिमांड थी, जो अब बढ़कर 420 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Due to rising mercury electricity consumption increased by 30 lakh units in Himachal
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पारा चढ़ने से रोजाना 30 लाख यूनिट तक बिजली की खपत बढ़ गई है। बीते सप्ताह तक रोजाना 390 लाख यूनिट की प्रदेश में डिमांड थी, जो अब बढ़कर 420 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए प्रदेश में पंखों, एसी और कूलर का प्रयोग अधिक होने लगा है। इसके चलते बिजली खर्च भी बढ़ गया है। मैदानों के साथ पहाड़ों में भी खूब पसीने छूट रहे हैं। राजधानी शिमला सहित किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मनाली, डलहौजी, भरमौर में भी गर्मी ने बेहाल किया हुआ है। प्रदेश के इन क्षेत्रों में भी ठंडक पाने के लिए बिजली उपकरणों की जमकर खरीद हो रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में इन दिनों रोजाना 490 लाख यूनिट बिजली उत्पादन हो रहा है। गर्मियों के मौसम में आमतौर पर हिमाचल में बिजली की बहुत अधिक खपत नहीं होती है। ऐसे में सर्दियों के दौरान बिजली उत्पादन कम होने पर प्रदेश की डिमांड को पूरा करने के लिए गर्मियों के दौरान पड़ोसी राज्यों को बैंकिंग पर सप्लाई दी जाती है। इस सप्लाई को सर्दियों के मौसम में वापस लिया जाता है। प्रदेश में इन दिनों बिजली उत्पादन की रफ्तार बेहतर होने से बैकिंग की सप्लाई जारी है।
विज्ञापन


इसके अलावा जब प्रदेश में बिजली की डिमांड कम रहती है तो उत्तरी ग्रिड के माध्यम से बिजली बेची भी जा रही है। इन दिनों भी बैंकिंग और बिक्री का काम जारी है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में बिजली की बढ़ी डिमांड काे आसानी से पूरा किया जा रहा है। बिजली संकट जैसे प्रदेश में हालात नहीं है। किसी भी क्षेत्र में अघोषित कट नहीं लगाए जा रहे हैं। सप्लाई अधिक होने पर बिजली को खुले बाजार में भी बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed