फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Documents of SMC Teachers Who Passed the LDR Exam to Undergo Verification; Directives Issued

Shimla: एलडीआर परीक्षा पास एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, निर्देश जारी

Tue, 24 Mar 2026 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 07:08 PM IST
सार

 प्रदेश में एसएमसी शिक्षकों के लिए आयोजित एलडीआर परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Documents of SMC Teachers Who Passed the LDR Exam to Undergo Verification; Directives Issued
शिक्षक( सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एसएमसी शिक्षकों के लिए आयोजित एलडीआर परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 22 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 20 मार्च को घोषित किया जा चुका है। अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन जिला स्तर पर 27 और 28 मार्च को किया जाएगा।

विज्ञापन

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक जिले में उपनिदेशक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। इस समिति में सेक्शन ऑफिसर, सहायक निदेशक, डिप्टी डीईओ/ओएसडी या फिर प्रिंसिपल स्तर का अधिकारी शामिल होगा। समिति द्वारा सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच संबंधित आरएंडपी नियमों के अनुसार की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों की सूची और उनके सत्यापित दस्तावेजों का एक सेट निर्धारित प्रारूप में निदेशालय को भेजना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed