फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   IPL 2026 Work on Practice Pitches to Begin Only After Dharamshala is Allotted a Match

IPL 2026: धर्मशाला में मैच मिलने के बाद ही शुरू होगा प्रैक्टिस पिच का काम, एचपीसीए को दूसरे शेड्यूल का इंतजार

Thu, 26 Mar 2026 11:30 AM IST
Ankesh Dogra मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 26 Mar 2026 11:30 AM IST
सार

एचपीसीए फिलहाल बीसीसीआई द्वारा जारी किए जाने वाले दूसरे शेड्यूल का इंतजार कर रही है। शेड्यूल स्पष्ट होते ही मैदान और प्रैक्टिस सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
IPL 2026 Work on Practice Pitches to Begin Only After Dharamshala is Allotted a Match
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सत्र की गूंज सुनाई देने लगी है। संभावित मैचों की मेजबानी को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एसोसिएशन फिलहाल बीसीसीआई द्वारा जारी किए जाने वाले दूसरे शेड्यूल का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


शेड्यूल स्पष्ट होते ही मैदान और प्रैक्टिस सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। इस बार बीसीसीआई ने अभ्यास सत्रों और पिचों के निर्माण को लेकर कुछ सख्त और नई गाइडलाइन जारी की है, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा। बीसीसीआई के नए निर्देशों के तहत इस बार अभ्यास के दौरान पिच शेयरिंग की परंपरा खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन

नियम के अनुसार, यदि एक टीम अपना अभ्यास सत्र समाप्त करती है तो उसके बाद आने वाली दूसरी टीम को वही पुरानी पिच नहीं दी जाएगी। दूसरी टीम के लिए बिल्कुल ताजी और नई नेट पिच तैयार रखनी होगी। इसके अलावा बल्लेबाजों को लंबे शॉट खेलने का अभ्यास कराने के लिए रेंज हिटिंग के विशेष विकेट भी अलग से तैयार किए जाएंगे। मैच मिलने की स्थिति में अभ्यास पिचों का निर्माण टीमों की जरूरत और मैचों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार, ऐसी पिचें तैयार की जाएंगी जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित हों।

प्रैक्टिस एरिया में भी मुख्य पिचों की तरह ही गुणवत्ता और मिट्टी का उपयोग किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को मैच जैसा अनुभव मिल सके। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि फिलहाल आईपीएल के दूसरे चरण के शेड्यूल का इंतजार है। उन्होंने कहा कि जैसे ही धर्मशाला को मैचों का आवंटन स्पष्ट होता है, स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए हर टीम के लिए अलग-अलग अभ्यास पिचों का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed