फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi new world order india disorder congress attack

पीएम मोदी ने राहुल को बताया फेल प्रोडक्ट: कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- इतनी लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती

Thu, 22 Oct 2026 10:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 22 Oct 2026 10:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में नई व्यवस्था में भारत की भूमिका और वैश्विक सहयोग पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर तंजा कसा। पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
pm modi new world order india disorder congress attack
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/नरेंद्र मोदी/वीडियो ग्रैब

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया एक 'नई व्यवस्था' की तलाश कर रही है, तब कुछ लोग भारत में 'अव्यवस्था' का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत की छवि खराब करने पर तुले हुए हैं। वे विदेश जाते हैं, भारत को बदनाम करते हैं और दूसरे देशों के लोगों से भारत के मामलों में दखल देने की अपील करते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए क्या कहा?
एक समाचार चैनल के समिट में पीएम मोदी ने कहा कि अपने 'फेल प्रोडक्ट' को लॉन्च करने की कोशिश में कांग्रेस देश को कितने समय तक दांव पर लगाए रखेगी, यह कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा से एक साल में उतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस एक साल में अपने नेता को लॉन्च करने की नाकाम कोशिश करती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का यह परिवार अब अपनी ही पार्टी पर बोझ बन गया है।
विज्ञापन


देश की अर्थव्यवस्था पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के हालात मुश्किल हैं। ऐसे में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

कोरोना काल को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया ने भारत की भूमिका देखी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत की भूमिका के बारे में विस्तार से बताने से पहले, मैं आपको सात से आठ साल पहले के दौर में ले जाना चाहता हूं। हम सभी ने देखा कि कोविड-19 महामारी के दौरान क्या हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण विधेयक पर फिर हलचल: अप्रैल में लोकसभा में नहीं हुआ था पारित; क्या अब विशेष बैठक बुलाएगी सरकार?

उन्होंने कहा, जब दुनिया को सबसे ज्यादा सहयोग की जरूरत थी, तब वह गहराई से बंटी हुई दिखाई दी। वैश्वीकरण की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले देशों ने संकट के समय अपने हितों को प्राथमिकता दी। उस दौर में दुनिया बंटी हुई थी। हर कोई एक-दूसरे को शक की नजर से देख रहा था। वैश्विक स्तर पर भरोसा सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।


नई विश्व व्यवस्था को लेकर क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, इसी समय वर्ष 2020 में मैंने जी-20 के मंच पर एक विचार रखा था। मैंने 'मानवता के सामूहिक कल्याण के लिए एक नई विश्व व्यवस्था' बनाने का आह्वान किया था। मैंने ऐसी व्यवस्था की बात कही थी, जिसमें मानवता को केंद्र में रखा जाए। उसी साल संयुक्त राष्ट्र महासभा में मैंने कहा था कि अगर सदी बदल जाती है, लेकिन हम नहीं बदलते, तो बदलाव लाने की हमारी क्षमता भी कमजोर हो जाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, आज सवाल सिर्फ यह नहीं है कि दुनिया की व्यवस्था बदल रही है या नहीं। सवाल यह भी है कि पुरानी व्यवस्था की जगह नई व्यवस्था लेते समय हम मिलकर कैसी नई विश्व व्यवस्था बनाना चाहते हैं। बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार जरूरी हैं। वैश्विक दक्षिण को उसका उचित स्थान और आवाज मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग सिर्फ अच्छे समय तक सीमित नहीं रहना चाहिए। संकट के समय भी यह प्रभावी बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed