फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   HP Board 10th Result 2026 28 of the 107 Students in the Top 10 List Hail from Hamirpur

HP Board 10th Result 2026: हमीरपुर जिले की धाक, टॉप-10 सूची में शामिल 107 विद्यार्थियों में 28 हमीरपुर से

Mon, 11 May 2026 05:00 AM IST
Ankesh Dogra तनुज सैणी, धर्मशाला।
तनुज सैणी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 11 May 2026 05:00 AM IST
सार

सबसे अधिक साक्षरता दर वाले जिला हमीरपुर ने एक बार फिर बता दिया है कि यहां पर सबसे ज्यादा साक्षरता दर क्यों है। 10वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में टॉप-10 सूची में शामिल 107 विद्यार्थियों में से 28 अकेले जिला हमीरपुर ने दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Board 10th Result 2026 28 of the 107 Students in the Top 10 List Hail from Hamirpur
10वीं के रिजल्ट में हमीरपुर जिले की धाक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक साक्षरता दर वाले जिला हमीरपुर ने एक बार फिर बता दिया है कि यहां पर सबसे ज्यादा साक्षरता दर क्यों है। शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 10वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में टॉप-10 सूची में शामिल 107 विद्यार्थियों में से 28 अकेले जिला हमीरपुर ने दिए हैं। वहीं टॉपर देने में दूसरे स्थान पर जिला कांगड़ा और मंडी जिला तीसरे स्थान पर है, जबकि राजधानी शिमला से प्रदेश को मात्र 4 ही टॉपर मिले हैं। इसके अलावा जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर इस बार भी टॉप-10 सूची से पूरी तरह से बाहर हुए हैं।

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर रहा जिला कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किया गया 10वीं कक्षा का परिणाम 83.87 फीसदी रहा। 10वीं कक्षा में 107 विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में अपना नाम दर्ज किया है। टॉपर देने में जिला हमीरपुर ने अपना परचम लहराया है। हमीरपुर जिले ने प्रदेश को 28 टॉपर दिए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर जिला कांगड़ा ने 19 और तीसरे स्थान पर 18 विद्यार्थियों के साथ मंडी जिले का कब्जा है। वहीं राजधानी शिमला से 4, सिरमौर से 3, सोलन से 8, कुल्लू से 2, चंबा से 4, ऊना से 9 और बिलासपुर जिला से 12 विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन

लड़कियों का दबदबा
वहीं टॉप-10 सूची में लड़कों की संख्या मात्र 24 है, जिसमें कांगड़ा से 2, हमीरपुर से 7, शिमला से एक, सोलन से दो, सिरमौर से एक, मंडी से चार, कुल्लू और ऊना से एक-एक, जबकि बिलासपुर से चार लड़के टॉप-10 सूची में शामिल हुए हैं। वहीं इसके विपरीत लड़कियों में जिला कांगड़ा से 16, हमीरपुर से 21, शिमला से 3, सोलन से 6, सिरमौर से 2, मंडी से 14, कुल्लू से एक, चंबा से चार और ऊना व बिलासपुर जिला से 8-8 लड़कियों ने टॉप-10 सूची में अपना स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed