{"_id":"6ab8a1dfcc119b97e40475c0","slug":"asian-games-tanisha-dhruv-treesa-gayatri-and-unnati-hooda-exit-in-quarterfinals-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: बैडमिंटन में भारत को बड़ा झटका; तनीषा-ध्रुव, त्रिशा-गायत्री और उन्नति क्वार्टर फाइनल में हारे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
एशियन गेम्स: बैडमिंटन में भारत को बड़ा झटका; तनीषा-ध्रुव, त्रिशा-गायत्री और उन्नति क्वार्टर फाइनल में हारे
Sun, 27 Sep 2026 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:26 AM IST
सार
एशियन गेम्स में बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में भारत को तीन झटके लगे। तनीषा क्रैस्टो-ध्रुव कपिला और त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ियां हारकर बाहर हुईं। इसके बाद उन्नति हूडा को अकाने यामागुची ने तीन गेम में हराया। अब भारत की पदक उम्मीदें पीवी सिंधू पर टिकी हैं।
विज्ञापन
ध्रुव-तनीषा, उन्नति और गायत्री-त्रिशा
- फोटो : ANI
विस्तार
एशियन गेम्स में बैडमिंटन से भारत के लिए रविवार का दिन निराशाजनक रहा। मिक्स्ड डबल्स में तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला तथा महिला डबल्स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। इसके बाद महिला एकल में युवा उन्नति हूडा को भी दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उन्नति ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन निर्णायक गेम में 17-21 से हार गईं।
विज्ञापन
तनीषा-ध्रुव ने दुनिया की नंबर एक जोड़ी को दी टक्कर
मिक्स्ड डबल्स में तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला का सामना दुनिया की नंबर एक जोड़ी चीन के फेंग यान्झे और हुआंग डोंगपिंग से था। भारतीय जोड़ी को 21-14, 18-21, 21-18 से हार मिली। चीनी जोड़ी ने पहले गेम में मिड-गेम ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली थी और इसके बाद गेम 21-14 से अपने नाम किया। शुरुआती गेम गंवाने के बाद तनीषा और ध्रुव ने वापसी की और दूसरा गेम 21-18 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचाया। निर्णायक गेम में फेंग और हुआंग ने शुरुआत में 12-6 की बढ़त बना ली। भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए अंतर को दो अंकों तक जरूर कम किया, लेकिन चीनी जोड़ी ने दबाव बनाए रखा और गेम 21-18 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

त्रिशा-गायत्री भी क्वार्टर फाइनल में हारीं
महिला डबल्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सामना दुनिया की नंबर पांच जोड़ी मलयेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से था। पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने मलयेशियाई खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। दोनों जोड़ियां लंबे समय तक करीब रहीं, लेकिन अंत में टैन और मुरलीधरन ने मिले चार गेम पॉइंट में से दो का फायदा उठाते हुए 21-18 से गेम जीत लिया। दूसरे गेम में त्रिशा और गायत्री ने 3-0 की बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद लगातार नौ अंक गंवा दिए। मलेशियाई जोड़ी ने इस बढ़त का फायदा उठाया और दूसरा गेम 21-9 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

उन्नति ने यामागुची को कड़ी टक्कर दी
महिला एकल में उन्नति हूडा का सामना दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची से हुआ। तीन गेम तक चले मुकाबले में उन्नति को 16-21, 21-14, 17-21 से हार मिली। यामागुची ने पहला गेम 21-16 से जीता, लेकिन उन्नति ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-14 से अपने नाम कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन अंत में यामागुची ने 21-17 से गेम जीतकर क्वार्टर फाइनल अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ उन्नति का एशियन गेम्स अभियान भी खत्म हो गया।

सिंधू से अब बची आखिरी उम्मीद
बैडमिंटन में भारत की अब पदक की उम्मीद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू पर टिकी है। सिंधु महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर चार और टोक्यो 2020 ओलंपिक चैंपियन चीन की चेन यूफेई से भिड़ेंगी। इससे पहले पुरुष एकल में लक्ष्य सेन दूसरे दौर में सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू से हारकर बाहर हो गए थे। हांगझोउ 2023 के पुरुष डबल्स चैंपियन सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी इस एशियन गेम्स में अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके और शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए।