Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2027: Hardik Pandya Joins Punjab Kings, Arshdeep Singh Moves to Mumbai Indians in Blockbuster Trade

आईपीएल 2027: मुंबई से पंजाब जाते ही हार्दिक की सैलरी में ₹1.65 करोड़ का इजाफा! अर्शदीप कितने में एमआई से जुड़े

Wed, 11 Nov 2026 09:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Nov 2026 09:50 AM IST
सार

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। हार्दिक पांड्या 18 करोड़ रुपये की फीस पर पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह 18 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। BCCI ने इस ट्रेड की पुष्टि की है।

विज्ञापन
IPL 2027: Hardik Pandya Joins Punjab Kings, Arshdeep Singh Moves to Mumbai Indians in Blockbuster Trade
हार्दिक और अर्शदीप - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का सबसे बड़ा ट्रेड पूरा हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हुए इस बड़े ट्रेड से आईपीएल के आगामी सीजन से पहले टीमों का समीकरण बदल गया है।

विज्ञापन


इस ट्रेड के तहत हार्दिक पांड्या 18 करोड़ रुपये की फीस पर पंजाब किंग्स से जुड़ेंगे। मुंबई इंडियंस में उनकी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपये थी। वहीं, अर्शदीप सिंह अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की फीस पर ही मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे। अर्शदीप पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

IPL 2027: Hardik Pandya Joins Punjab Kings, Arshdeep Singh Moves to Mumbai Indians in Blockbuster Trade
हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
हार्दिक को 18 करोड़ रुपये में पंजाब ने किया शामिल
हार्दिक पांड्या पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा थे। वह टीम की कप्तानी भी कर रहे थे। अब आईपीएल 2027 से पहले उनका पंजाब किंग्स में जाना फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा बदलाव है। पंजाब ने उन्हें 18 करोड़ रुपये की फीस पर अपने साथ जोड़ा है। इस तरह हार्दिक को उनकी मौजूदा फीस से 1.65 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे। हार्दिक अपनी बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी के अलावा कप्तानी का अनुभव भी पंजाब के साथ लेकर जाएंगे। ऐसे में उनकी मौजूदगी से टीम के मध्यक्रम और ऑलराउंड विभाग को मजबूती मिल सकती है।

 

IPL 2027: Hardik Pandya Joins Punjab Kings, Arshdeep Singh Moves to Mumbai Indians in Blockbuster Trade
अर्शदीप सिंह - फोटो : IANS
अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़े
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने साथ शामिल किया है। अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर ही मुंबई की टीम में आएंगे। अर्शदीप भारत के प्रमुख टी20 गेंदबाजों में शामिल हैं। नई गेंद से स्विंग कराने के साथ-साथ डेथ ओवरों में यॉर्कर डालने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है। पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मुंबई इंडियंस के लिए उनका जुड़ना तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है। खासकर टी20 क्रिकेट में उनके अनुभव से टीम को फायदा मिल सकता है।

 

IPL 2027: Hardik Pandya Joins Punjab Kings, Arshdeep Singh Moves to Mumbai Indians in Blockbuster Trade
हार्दिक-अर्शदीप - फोटो : ANI
ट्रेड की पूरी जानकारी

खिलाड़ी

पुरानी टीम

नई टीम

फीस

हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस

पंजाब किंग्स

18 करोड़ रुपये

अर्शदीप सिंह

पंजाब किंग्स

मुंबई इंडियंस

18 करोड़ रुपये

IPL 2027: Hardik Pandya Joins Punjab Kings, Arshdeep Singh Moves to Mumbai Indians in Blockbuster Trade
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

हार्दिक के पास है काफी अनुभव
हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल समाप्त हो गया है। वह 2015 में पहली बार इस फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। मुंबई के साथ उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में चार आईपीएल खिताब जीते। सात सीजन मुंबई में बिताने के बाद वह 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़े और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया। गुजरात ने 2023 में भी फाइनल खेला। इसके बाद हार्दिक 2024 में मुंबई लौटे और टीम की कप्तानी संभाली। उन्होंने 162 आईपीएल मैचों में 2,955 रन बनाने के साथ 82 विकेट भी लिए हैं।

IPL 2027: Hardik Pandya Joins Punjab Kings, Arshdeep Singh Moves to Mumbai Indians in Blockbuster Trade
श्रेयस अय्यर-अर्शदीप सिंह - फोटो : IANS
अर्शदीप आठ सीजन पंजाब का हिस्सा रहे
वहीं, अर्शदीप सिंह आठ सीजन तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे। उन्होंने 2019 में इसी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। 96 मैचों में 111 विकेट लेकर वह पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। अर्शदीप ने 2025 के आईपीएल सीजन में 21 और 2026 में 14 विकेट लिए थे। नई गेंद से शुरुआती विकेट निकालने और डेथ ओवरों में दबाव के बीच गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता मुंबई इंडियंस के लिए उपयोगी होगी।

IPL 2027: Hardik Pandya Joins Punjab Kings, Arshdeep Singh Moves to Mumbai Indians in Blockbuster Trade
हार्दिक और अर्शदीप - फोटो : ANI
दोनों टीमों के लिए बड़ा बदलाव
इस ट्रेड से पंजाब किंग्स को अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर और कप्तानी का अनुभव रखने वाला खिलाड़ी मिला है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भारतीय टी20 क्रिकेट के सबसे सफल विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल अर्शदीप को अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल 2027 से पहले यह ट्रेड इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसमें दो बड़े भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। अब दोनों खिलाड़ियों के नई फ्रेंचाइजी के साथ प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed