Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Dharamshala: The first phase of voting for the Tibetan government-in-exile will be held today

Dharamshala: निर्वासित तिब्बती सरकार के लिए आज पहले चरण का मतदान, पेंपा सेरिंग समेत ये उम्मीदवार मैदान में

Sun, 01 Feb 2026 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 06:35 AM IST
सार

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रारंभिक मतदान होगा। निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग ने 27 देशों में 87 क्षेत्रीय चुनाव कार्यालयों के अंतर्गत कुल 309 मतदान क्षेत्र स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
Dharamshala: The first phase of voting for the Tibetan government-in-exile will be held today
वोटिंग (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

निर्वासित तिब्बती सरकार  के सिक्योंग और सांसदों के चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। 1 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रारंभिक मतदान होगा। निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग ने 27 देशों में 87 क्षेत्रीय चुनाव कार्यालयों के अंतर्गत कुल 309 मतदान क्षेत्र स्थापित किए हैं। इनकी निगरानी के लिए 1,737 चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन


बस्तियों से बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए 31 विशेष मतदान क्षेत्र भी बनाए गए हैं। सिक्योंग के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि सांसद पदों के लिए लगभग 98 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। करीब 91,000 मतदाताओं ने निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव के लिए पंजीकरण करवाया है। तिब्बती संसद में कुल 45 सदस्य होते हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक चरण संपन्न होने के बाद द्वितीय और अंतिम चरण के चुनाव 26 अप्रैल 2026 को होंगे। टीए के मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसंग येशी ने सिक्योंग और 18वीं तिब्बती संसद-इन-एक्साइल से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय चुनाव अधिकारियों से चुनावी मामलों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंपा सेरिंग समेत ये उम्मीदवार मैदान में
निवर्तमान सिक्योंग पेंपा सेरिंग दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। दूसरे प्रत्याशी स्विट्जरलैंड निवासी कायदोर आउकात्सांग (58) हैं जोकि पेशे से लेखक और लोक सेवक हैं। वह वर्तमान में अटलांटिक काउंसिल के ग्लोबल चाइना हब में अनिवासी वरिष्ठ फेलो हैं। तीसरे प्रत्याशी कर्नाटक के बायलाकुप्पे निवासी सेरिंग फुंत्सोक (46) हैं, जोकि पेशे से शिक्षक हैं। एक अन्य प्रत्याशी का नाम नगवांग गादेन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed