{"_id":"6aa8cd45989f20d4070405dc","slug":"dharamshala-stadium-outfield-damaged-by-rain-india-australia-a-womens-match-in-doubt-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: धर्मशाला स्टेडियम की आउटफील्ड खराब, भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला मैच पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: धर्मशाला स्टेडियम की आउटफील्ड खराब, भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला मैच पर संशय
Tue, 15 Sep 2026 10:15 AM IST
Ankesh Dogra
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:15 AM IST
सार
धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लगातार बारिश के कारण आउटफील्ड को भारी नुकसान पहुंचा है। मैदान के कई हिस्सों से घास गायब हो गई है और बड़े-बड़े पैच नजर आ रहे हैं। ऐसे में 29 सितंबर से प्रस्तावित भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के मल्टी डे मुकाबले पर संशय बन गया है। एचपीसीए मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करने में जुटा है। अगले एक-दो दिन में मौसम और आउटफील्ड की स्थिति का जायजा लेने के बाद मैच पर अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 29 सितंबर से प्रस्तावित भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच मल्टी डे मुकाबले पर संशय बन गया है। लगातार हो रही बारिश ने मैदान की आउटफील्ड को नुकसान पहुंचाया है। स्टेडियम के कई हिस्सों से हरी घास पूरी तरह गायब हो चुकी है। इन स्थानों पर बड़े-बड़े पैच नजर आ रहे हैं। मैच से पहले आउटफील्ड को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करना हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
मैदान सूखने का नहीं मिल रहा समय
धर्मशाला स्टेडियम में बारिश के पानी की तुरंत निकासी के लिए आधुनिक सब-एयर सिस्टम लगाया गया है। बारिश रुकते ही यह सिस्टम तेजी से पानी खींचकर मैदान से बाहर निकाल देता है। इसके अलावा मैदान और आउटफील्ड के रखरखाव की जिम्मेदारी एक विशेषज्ञ निजी कंपनी के पास है। इसके बावजूद लगातार बारिश और हवा में अत्यधिक नमी के कारण घास को उबरने का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। बारिश के चलते मैदान पूरी तरह सूख नहीं पा रहा है। इससे आउटफील्ड की स्थिति लगातार खराब हो रही है। मैच से पहले मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए एचपीसीए प्रबंधन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
वनडे मुकाबले पहले ही मोहाली शिफ्ट
एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि भारी बारिश से आउटफील्ड की घास को काफी नुकसान हुआ है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए एचपीसीए ने पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया था। इसी अनुरोध पर भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच प्रस्तावित वनडे मुकाबलों को धर्मशाला से मोहाली शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि, दोनों टीमों का मल्टी डे मुकाबला धर्मशाला में ही रखा गया है। ऐसे में अब एचपीसीए की प्राथमिकता मैदान की आउटफील्ड को जल्द से जल्द दुरुस्त करना है।
अगले एक-दो दिन में होगा अंतिम फैसला
मनुज शर्मा ने कहा कि मैदान को दुरुस्त करने की पूरी कोशिश की जा रही है। अगले एक-दो दिन में मौसम और आउटफील्ड के हालात का आकलन करने के बाद मैच के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि मौसम में सुधार होता है और घास को संभालने का पर्याप्त समय मिलता है, तो मुकाबले के आयोजन की उम्मीद बनी रह सकती है। फिलहाल लगातार बारिश के कारण मैच पर संशय बरकरार है।