फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Dalai Lama said I will live for fifteen more years, the religious guru cited the prophecy

भविष्यवाणी : धर्मशाला में दलाईलामा बोले- अभी पंद्रह साल और जीवित रहूंगा, धर्मगुरु ने ये नसीहत भी दी

Fri, 08 Apr 2022 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला 
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 12:49 AM IST
सार

दलाईलामा ने कहा कि निर्वासन में अलग तिब्बती स्कूलों की स्थापना ने तिब्बती धर्म और संस्कृति के संरक्षण में योगदान दिया है। आज वैज्ञानिक इन परंपराओं को रुचि और सम्मान के साथ मानते हैं। चीनी शत्रुता से तिब्बती ज्ञान की गुणवत्ता को नष्ट नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Dalai Lama said I will live for fifteen more years, the religious guru cited the prophecy
दलाईलामा...

विस्तार

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा-मैं लगभग 87 वर्ष का हूं। लेकिन एक भविष्यवाणी के अनुसार, मैं अभी भी दस या पंद्रह वर्ष और जीवित रह सकता हूं। मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा, लेकिन मैं आप सभी से भी कड़ी मेहनत करने का आग्रह करता हूं। 

विज्ञापन


हमें स्वस्थ रहने और स्वस्थ बच्चों को पालने की जरूरत है जो हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे ले जाने में सक्षम होंगे। यह बात उन्होंने मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर के प्रांगण में 25वें शोटन महोत्सव और मध्य मार्ग दृष्टिकोण सम्मेलन में कही।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में आठ ओपरा ग्रुप के 260 और मध्य मार्ग के 70 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दलाईलामा ने कहा कि शरणार्थियों के रूप में निर्वासन में आने से अप्रत्याशित अवसरों को जन्म दिया है। संख्या में कम होने के बावजूद, निर्वासित तिब्बती न केवल अपने धर्म और संस्कृति को जीवित रखने में सक्षम रहे हैं, उन्होंने यह भी पाया कि दुनिया भर में बहुत से लोग उस विरासत में रुचि रखते हैं, जिसे उन्होंने संरक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्वासन में अलग तिब्बती स्कूलों की स्थापना ने तिब्बती धर्म और संस्कृति के संरक्षण में योगदान दिया है। आज वैज्ञानिक इन परंपराओं को रुचि और सम्मान के साथ मानते हैं। चीनी शत्रुता से तिब्बती ज्ञान की गुणवत्ता को नष्ट नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed