फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   BJP lodged a complaint against Rahul Gandhi with the police, hurt by his statements against the PM

धर्मशाला: भाजपा ने पुलिस में दी राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत, पीएम के खिलाफ बयानबाजी से आहत

Tue, 24 Sep 2024 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2024 11:43 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने अपनी शिकायत में कहा कि
 हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक बयान दिया है।

विज्ञापन
BJP lodged a complaint against Rahul Gandhi with the police, hurt by his statements against the PM
प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और जांच को लेकर पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत पत्र दिया है। प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने अपनी शिकायत में कहा कि हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक बयान दिया है। इन बयानों से न केवल भारत और विदेशों में प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को भी खतरा पहुंचा है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 18 सितंबर 2024 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी इस बारे में पत्र लिखा, जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणियों का भी वर्णन है। अधिवक्ता चक्षु ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करें और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करके उचित कानूनी कार्रवाई करे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा और धर्मशाला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट तरुण शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed