Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Aaryavir Sehwag Reveals Promise to Father Virender Sehwag After Scoring 160 Against UAE in U19 Asia Cup 2026

वीरेंद्र सहवाग को बेटे आर्यवीर ने दिया खास तोहफा: यूएई के खिलाफ 160 रनों की पारी खेलकर निभाया वादा, क्या कहा?

Tue, 10 Nov 2026 07:48 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 10 Nov 2026 07:48 PM IST
सार

अंडर-19 एशिया कप 2026 में आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ 168 गेंदों में 160 रनों की शानदार पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया कि यह बड़ा स्कोर बनाने का वादा उन्होंने अपने पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से किया था। 

विज्ञापन
Aaryavir Sehwag Reveals Promise to Father Virender Sehwag After Scoring 160 Against UAE in U19 Asia Cup 2026
आर्यवीर सहवाग - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचा दिया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मुकाबले में आर्यवीर ने 160 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, इस पारी की सबसे खास बात सिर्फ उनका दोहरा शतक के करीब पहुंचना नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपी पिता से की गई एक खास वादा भी है।
विज्ञापन
Trending Videos

Aaryavir Sehwag Reveals Promise to Father Virender Sehwag After Scoring 160 Against UAE in U19 Asia Cup 2026
आर्यवीर सहवाग - फोटो : ANI/Twitter
पिता से किया था वादा
दरअसल, आर्यवीर ने मुकाबले से पहले अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से बड़ा शतक लगाने का वादा किया था। उन्होंने मैदान पर उस वादे को बखूबी निभाया और 168 गेंदों में 160 रन की यादगार पारी खेली। मैच के बाद आर्यवीर ने खुद इस बात का खुलासा किया। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में आर्यवीर ने बताया कि उन्होंने किसी खास शख्स से बड़ा स्कोर बनाने का वादा किया था। जब उनसे पूछा गया कि वह शख्स कौन है, तो उन्होंने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग का नाम लिया।

आर्यवीर ने कहा, 'मैंने अपने पिता से कहा था कि मैं बड़ा शतक लगाऊंगा। उन्हें सिर्फ बड़े शतक ही पसंद हैं। 100 रन बनाने के बाद भी उन्हें खुशी और सम्मान के लिए 150 रन बनाना जरूरी लगता है। इसलिए अच्छा लग रहा है कि मैं आज ऐसा कर पाया।' आर्यवीर के इस बयान से साफ है कि पिता वीरेंद्र सहवाग की बल्लेबाजी की विरासत और उनकी बड़ी पारियों का अंदाज उनके लिए कितनी अहमियत रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Aaryavir Sehwag Reveals Promise to Father Virender Sehwag After Scoring 160 Against UAE in U19 Asia Cup 2026
आर्यवीर सहवाग - फोटो : Twitter
डॉट बॉल की नहीं की चिंता, 40-50 ओवर तक बल्लेबाजी का था लक्ष्य
  • आर्यवीर ने अपनी पारी की रणनीति के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि विकेट पर गेंद टर्न हो रही थी और बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। ऐसे में उन्होंने शुरुआत से ही लंबी पारी खेलने का फैसला किया था।
  • आर्यवीर ने कहा, 'जब मैंने अपनी पारी शुरू की तो मेरे दिमाग में था कि मुझे लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी है। मैं 40 या 50 ओवर तक खेलना चाहता था और बड़ा स्कोर बनाना चाहता था। विकेट पर कुछ चुनौतियां थीं, क्योंकि गेंद टर्न हो रही थी।'
  • उन्होंने आगे कहा, 'शुरुआत में मैंने यह तय कर लिया था कि अगर डॉट बॉल भी होती हैं तो मुझे परेशान नहीं होना है। मुझे अपनी क्षमता पर भरोसा था कि मैं बाद में उन गेंदों की भरपाई कर लूंगा। मैं बड़ा स्कोर बनाना चाहता था और मैंने किसी से इसका वादा भी किया था। खुशी है कि मैं अपना वादा पूरा कर सका।'

Aaryavir Sehwag Reveals Promise to Father Virender Sehwag After Scoring 160 Against UAE in U19 Asia Cup 2026
आर्यवीर सहवाग - फोटो : BCCI
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
यूएई के खिलाफ आर्यवीर ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 160 रन बनाए। उनकी इस पारी में 17 चौके और सात छक्के शामिल रहे। उन्होंने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और परिस्थितियों को समझने के बाद अपने शॉट खेलने शुरू किए। आर्यवीर ने 68 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और यूएई के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने मुकाबले में मजबूत स्कोर खड़ा किया और अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब भारतीय टीम 12 नवंबर को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed