फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri said 5000 posts of para fitter pump operator and multipurpose worker will be filled

Himachal Assembly: उपमुख्यमंत्री बोले- पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर और मल्टीपर्पज वर्कर के भरे जाएंगे 5,000 पद

Wed, 27 Aug 2025 05:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 27 Aug 2025 05:25 PM IST
सार

Himachal Monsoon Session 2025 : जल शक्ति विभाग में पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर, मल्टीपर्पज वर्कर के 5,000 पद भरे जाने हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ये जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri said 5000 posts of para fitter pump operator and multipurpose worker will be filled
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर, मल्टीपर्पज वर्कर के 5,000 पद भरे जाने हैं। 2,500 पद भर दिए हैं। शेष को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में प्रक्रिया जारी है। पूर्व सरकार पर कुछ ही विधानसभा क्षेत्रों में भर्तियां करने का आरोप लगाते हुए युक्तिकरण करने के फैसले से भी अवगत कराया।भाजपा विधायक रीना कश्यप के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व सरकार के समय जिन विधानसभा क्षेत्रों में कम पद भरे गए थे, उस गैप को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन


पूर्व सरकार के समय में कुछ क्षेत्रों में 1,500 पद भरे गए। कुछ में कोई भर्ती नहीं हुई। सरकार इस पूरी प्रक्रिया का युक्तिकरण कर रही है। इससे यह साफ होगा कि कहां कितने पदों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पैरा वर्कर एवं जल रक्षकों को सरकार की ओर से निर्धारित नीति के तहत निर्धारित मानदेय के आधार पर रखा जाता है। पैरा वर्कर और जल रक्षकों पर कोई सेवा नियम लागू नहीं होते। किसी भी श्रेणी के कर्मचारियों का मानदेय लंबित नहीं है। कुछ भर्तियां ठेकेदारों के माध्यम से हुई है और वहां पर मानदेय जारी होने में देरी का मामला हो सकता है। इससे पूर्व विधायक रीना कश्यप ने सवाल किया कि जल शक्ति विभाग में पैरा-फिटर, पैरा-पंप ऑपरेटर, जल रक्षक और मल्टीपर्पज वर्करों के कुल कितने पद स्वीकृत किए गए और वर्तमान में कितने कार्यरत हैं। कितनी परियोजनाएं ऐसी हैं जिन पर स्थायी कर्मचारी न होने से ये परियोजनाएं आउटसोर्स कर्मचारियों की ओर से चलाई जा रही हैं। उन्होंने कुछ मंडलों में मानदेय न मिलने की भी बात भी कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh : चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलना पड़ेगा भारी, हिमाचल प्रदेश पुलिस करेगी चालान; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि सोलर रुफटॉप की बिजली खरीद के फार्मूले से बोर्ड प्रबंधन उपभोक्ताओं से लूट कर रहा है। प्रश्नकाल के दौरान मामला उठाते हुए विधायक ने कहा कि जब मैं ऊर्जा मंत्री था, तब यह योजना आई। 80 फीसदी की सब्सिडी मिलती थी। मेरा 40 किलोवाट का संयंत्र लगा है। बोर्ड ने बिजली खरीद के लिए फैक्टर-तीन को खड़ा कर नई परेशानी कर दी। रुफटॉप सोलर से जो बिजली पैदा होती है उसे प्रति यूनिट तीन से गुणा करना समझ से परे है। जब मेरे घर में सोलर रुफटॉप खराब हुआ तो बहुत अधिक बिजली बिल आने पर मुझे इस बारे में पता चला।

जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह भोजन अवकाश के दौरान आपसे मिलकर इस समस्या को हल करें। इस पर विधायक ने कहा कि मुझे सारा मामला ज्ञात है, कोई जानकारी लेने की जरूरत नहीं। मुकेश ने कहा कि सोलर रूफटॉप की प्रति यूनिट बिजली के दाम नियामक आयोग तय करता है। बिजली बोर्ड को तो सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। मामले में हस्तक्षेप करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को सिर्फ विधायक अनिल शर्मा तक सीमित न रखा जाए। प्रदेश भर में कैसे इसका प्रभाव पड़ रहा है, यह भी देखा जाए। मैंने भी सोलर रूफटॉप लगाया है। बिल 5,000 रुपये आ रहा है।

विधायक अनिल शर्मा ने लगाया सवाल का भाव बदलने का आरोप
भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने उनकी ओर से पूछे गए सवाल को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का सदन में आरोप लगाया। प्रश्नकाल के दौरान शर्मा ने कहा मैंने जो सवाल पूछा था उसका भाव बदल दिया गया है। मेरा सवाल था कि सोलर रूफटॉप योजना में उपभोक्ताओं को किस प्रकार से नुकसान हो रहा है जबकि सवाल बना दिया कि बिजली बोर्ड को कितना नुकसान हो रहा है।

हमारे लोगों को तो ले गए, अब उनके बारे में बोलने भी नहीं दे रहे
उपमुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि विधायक अनिल शर्मा मुख्यमंत्री के अच्छे दोस्त हैं। इस पर विपक्ष ने टोकते हुए कहा कि क्या यह सवाल का जवाब है। इस पर मुकेश ने कहा कि हमारे लोगों को आप पहले ही गए हैं। अब उनके बारे में कुछ बोलने भी नहीं दे रहे।

जम्मू-कश्मीर का हो सकता हत्या और अपहरण का आरोपी, जांच दल गठित : अग्निहोत्री
विधानसभा में शून्यकाल में लाहौल-स्पीति से कांग्रेस विधायक कुमारी अनुराधा राणा ने कहा कि 13 अगस्त को एक घटना हुई है। इसमें 28 साल की महिला और साढ़े तीन साल की बच्ची लापता हुई है। किरतपुर में महिला मृत मिली और बच्ची अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और किरतपुर पुलिस से संपर्क किया जाए। पुलिस विभाग गुनहगार को जल्दी पकड़े। परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में जवाब दिया कि इस प्रकरण के संबंध में थाना उदयपुर में राम सिंह पुत्र प्रेम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। उनकी 28 वर्षीय पत्नी सपना बच्ची को इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल ले गई थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बाद में किरतपुर में सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। शव को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर किरतपुर में फेंक दिया। महिला की अंतिम लोकेशन मनाली में थी। इससे संदेह है कि उसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची का अपहरण भी किया है। इसके लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। किरतपुर थाना प्रभारी और उदयपुर थाना प्रभारी आपस में संपर्क में हैं। मुख्य आरोपी जम्मू-कश्मीर का हो सकता है, जो लाहौल-स्पीति में रह रहा है। उसी से गुमशुदा बच्ची का पता चल सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed