फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coming out of the sunroof of a moving car will be costly Himachal Pradesh police will issue challan

Himachal Pradesh : चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलना पड़ेगा भारी, हिमाचल प्रदेश पुलिस करेगी चालान; जानें

Wed, 27 Aug 2025 05:54 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 27 Aug 2025 05:54 PM IST
सार

चलती कारों के सनरूफ से बाहर निकलने और खतरनाक तरीके से वीडियो बनाने वालों पर हिमाचल प्रदेश पुलिस नकेल कसेगी। पुलिस मुख्यालय ने इसे सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए स्पष्ट किया है कि अब ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Coming out of the sunroof of a moving car will be costly Himachal Pradesh police will issue challan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों पर पुलिस अब सख्ती बरतेगी। विशेषकर चलती कारों के सनरूफ से बाहर निकलने और खतरनाक तरीके से वीडियो बनाने वालों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

हाल के दिनों में प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के कारण आपदा का दौर जारी है। पर्यटक स्थलों पर कई लोग चलती गाड़ियों के सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। पुलिस मुख्यालय ने इसे सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए स्पष्ट किया है कि अब ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलती गाड़ी से बाहर निकलना खतरनाक ड्राइविंग की श्रेणी में आता है। इस पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि वाहन चालक का लाइसेंस भी पंच किया जा सकता है। प्रदेश के लोगों और बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों से अपील है कि वह मनोरंजन के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

विज्ञापन

पर्यटक स्थलों पर मोबाइल पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश
प्रदेश पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षकों को हिदायत दी है कि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। पर्यटक स्थलों पर मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, लापरवाही करने वालों पर अब कड़ी कानूनी कार्रवाई तय है।

क्या होता है सनरूफ?
सनरूफ एक ऐसी खिड़की या खुलने वाला हिस्सा होता है जो कार की छत पर होता है। यह आमतौर पर कांच या धातु से बना होता है और इसे खोला या बंद किया जा सकता है, जिससे यात्रियों को ताजी हवा और बाहर का नजारा लेने का मौका मिलता है। कुछ सनरूफ में स्लाइडिंग या टिल्टिंग की सुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed