फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi Elections Nadda Anurag Thakur and Pawan Rana in Delhi victory all three had important responsibilities

Delhi Chunav: दिल्ली की जीत में चमके नड्डा, अनुराग ठाकुर और पवन राणा; तीनों के पास थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Sun, 09 Feb 2025 01:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 01:22 PM IST
सार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी 11 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई। दिल्ली में भाजपा की जीत में हिमाचल प्रदेश के तीन चेहरों की अहम भूमिका रही। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Delhi Elections Nadda Anurag Thakur and Pawan Rana in Delhi victory all three had important responsibilities
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दिल्ली विस चुनाव में हुई भाजपा की जीत में हिमाचल के नेताओं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर व संगठन महामंत्री पवन राणा की भूमिका अहम रही। आठ साल तक हिमाचल भाजपा के संगठन मंत्री रहे पवन राणा ने हिमाचल की तर्ज पर दिल्ली चुनावों में बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख मॉडल लागू किया। चुनावों में बूथ प्रबंधन का जिम्मा पन्ना प्रमुखों को सौंप कर मजबूत टीम तैयार की।

विज्ञापन


हर बूथ पर मजबूत उपस्थिति से पार्टी के पक्ष में हवा बनाने की रणनीति पवन राणा की ही थी। इतना ही नहीं हिंदू वोट बैंक को एकजुट करने के लिए दिल्ली में मंदिर प्रकोष्ठों का गठन किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मजबूत वोट बैंक झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को तोड़ने के लिए झुग्गी बस्ती सम्मेलन भी पवन राणा की रणनीति का ही हिस्सा थे। 

विज्ञापन

झुग्गियों में रहने वाले लोगों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए राणा ने चुनावी घोषणा पत्र में वादे शामिल करवाए। दिल्ली चुनावों के लिए भाजपा का पहला चुनावी घोषणा पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया। घोषणा पत्र पार्ट-2 अनुराग ठाकुर ने जबकि पार्ट तीन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया। सांसद सुरेश कश्यप और इंदु गोस्वामी ने भी चुनाव प्रचार में खूब पसीना बहाया। सांसद राजीव भारद्वाज ने दिल्ली में भाजपा के पक्ष में कई रैलियां कीं।

विधायक बलवीर वर्मा, गोविंद ठाकुर, रवि मेहता और हंसराज भी चुनावों के दौरान दिल्ली में डटे रहे। महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी की अगुवाई में 30 सदस्यीय टीम भी चुनावों के दौरान दिल्ली में डटी रही।

भाजपा की जीत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को बधाई दी है।

पवन राणा के पैतृक गांव लगड़ू में बांटे लड्डू
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में राज्य संगठन महामंत्री पवन राणा ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। दिल्ली में जीत के बाद पवन राणा के पैतृक गांव लगड़ू (ज्वालामुखी) में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा समर्थकों ने पवन राणा के घर पहुंचकर लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान राजकुमार सरोत्रा, अजय राणा खुंडियां, मनोज, सुशांत अग्रवाल, विशाल, रोहित राणा, नरेश, लकी राणा, पुष्पेंद्र, अश्वनी कुमार, किशन शर्मा और विजेंद्र धीमान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।   उन्होंने कहा कि यह चुनाव पवन राणा के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं था। 
 
विज्ञापन

मोदी की नीतियों पर मिली जीत : भारद्वाज
दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के साथ जश्न मनाया और लड्डू बांटे। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर दिल्ली की जनता ने अपना मतदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जहां प्रचार किया, वहां हुई जमानत जब्त : जयराम
शिमला के सीटोओ चौक पर दिल्ली में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत के लिए वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने जहां प्रचार किया वहां कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। जयराम ने कहा कि अलका लांबा की भी जमानत जब्त हो गई। भाजपा नेता संजय सूद, सुरेश भारद्वाज, संजीव कटवाल, गणेश दत्त भी उपस्थित रहे। 

दिल्ली की हार दुखद कमियों को किया जाएगा दूर : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए दिल्ली का चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लोगों के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी। पार्टी हार के कारणों का मंथन करेगी और जहां कमियां रहें गई है उन्हें दूर किया जाएगा। कांग्रेस जनमत का आदर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed