फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   decision on cabinet expansion in himachal may be on today

बैठक में तय होगा हिमाचल सरकार का आखिरी मंत्री

Fri, 26 Apr 2013 02:16 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
decision on cabinet expansion in himachal may be on today

हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला आज संभावित है। कांग्रेस के राज्य प्रभारी चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह की नई दिल्ली में शुक्रवार को बैठक होगी।

विज्ञापन


बैठक में सरकार का आखिरी मंत्री तय होगा। सीपीएस सहित बोर्डों, निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों पर भी निर्णय की संभावना है।

वीरवार देर रात को चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की डिनर डिप्लोमेसी में भी कई विषयों पर अनौपचारिक फीडबैक लिया जाता रहा।

मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्रिमंडल के अधिकतर सदस्य वीरवार को नई दिल्ली में थे। प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह पहले से ही वहां हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विस के बजट सत्र के बाद घोषणा की जानी अपेक्षित थी। न तो घोषणा नवरात्र में हो पाई और न ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शुभांक माने जाने वाली 23 तारीख यानी 23 अप्रैल को की जा सकी।
विज्ञापन


जैसा कि खुद मंत्री पद के लिए सर्वाधिक मजबूत दावेदार माने जा रहे बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने भी उम्मीद जाहिर की थी। अब 26 अप्रैल को नई दिल्ली की बैठक किसी भी तरह के निर्णय के लिए अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कांग्रेस के प्रस्तावित संगठनात्मक बदलाव पर भी अंतिम निर्णय लिए जाने संभव हैं।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल प्रभारी चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि उनकी शुक्रवार को मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ बैठक है।


उन्होंने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जो भी मुद्दे रखेंगे, उन पर विस्तार से विचार-मंथन किया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार और अन्य विषयों पर इसी बैठक के बाद कुछ स्पष्ट कहना संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed