फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   deadbody found in Sukkad was identified as Paramjeet seven people bodies Manuni Khad have been found

Himachal : परमजीत के रूप में हुई सुक्कड़ में मिले शव की शिनाख्त, मनूणी खड्ड में बहे सात के मिल चुके हैं शव

Sun, 29 Jun 2025 12:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Jun 2025 12:01 PM IST
सार

शनिवार को सुक्कड़ के पास मनूणी खड्ड के मलबे से बरामद हुआ था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, क्योंकि मृतक व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। वहीं, इस शव की पहचान परमजीत पुत्री नेक राम निवासी गांव कोना पोस्ट आफिस नंगल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
deadbody found in Sukkad was identified as Paramjeet seven people bodies Manuni Khad have been found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोकणी दा कोट (खनियारा) की मनूणी खड्ड पर निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले एक और कामगार का शव शनिवार को घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर सिद्धबाड़ी स्थित मनूणी खड्ड से बरामद हुआ था। इस शव की पहचान परमजीत पुत्री नेक राम निवासी गांव कोना पोस्ट आफिस नंगल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वहीं अब कुल बरामद शवों की संख्या सात पहुंच गई है, जबकि एक कामगार अभी तक लापता चल रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अभी तक पावर प्रोजेक्ट से लेकर कांगड़ा तक बहनी वाली मनूणी खड्ड में सर्च अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुक्कड़ के पास मनूणी खड्ड के मलबे से बरामद हुआ था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, क्योंकि मृतक व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। पुलिस ने प्रोजेक्ट में काम करने वाले लापता कामगारों के परिजनों को रविवार को धर्मशाला बुलाया था, ताकि शव की शिनाख्त हो सके। वहीं रविवार को धर्मशाला पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान परमजीत के रूप में की है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 25 जून को मूसलाधार बारिश के दौरान दोपहर के समय मनूणी खड्ड में बाढ़ आई थी। जिससे प्रोजेक्ट में काम करने वाले 8 कामगार तेज बहाव में बह गए और मलबे में दब गए। 25 जून को ही बचाव दल ने दो कामगारों के शव बरामद कर लिए थे। 26 जून को तीन कामगारों और 27 जून को एक कामगार का शव मनूणी खड्ड के मलबे से बरामद किया। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक बचाव दल की टीमों के सदस्य मनूणी खड्ड के चप्पे-चप्पे पर पहुंचकर एक अन्य लापता कामगार की तलाश में डटे रहे।
उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अभी तक कुछ सात शव बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को बरामद शव की शिनाख्त परमजीत निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अब आठवें लापता व्यक्ति की तलाश रेस्क्यू टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed