हिमाचल: पहाड़ की बेटियों ने जीता मैदान, हैंडबाल खिताब रहा हिमाचल के नाम
पूरी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाली हिमाचल की टीम बेटियों की टीम ने फाइनल में भी दमखम दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ की बेटियों ने उत्तर प्रदेश में हैंडबाल का खिताब जीत लिया है। पूरी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाली हिमाचल की टीम बेटियों की टीम ने फाइनल में भी दमखम दिखाया। मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम को 17-12 से हराकर राष्ट्रीय विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। उत्तर प्रदेश के बरेली में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम शुरू से ही हावी नजर आई। मजबूत डिफेंस, तेज आक्रमण और बेहतर तालमेल के दम पर टीम ने उत्तर प्रदेश को वापसी का मौका नहीं दिया।
टीम की जीत में भावना, प्रियंका, नीतिका और अंजली ने 2-2 गोल कर अहम भूमिका निभाई। शालिनी, मिताली, गुलशन, जागृति, संजना, दीपा, मानसी, कृष्टि और पायल ने 1-1 गोल कर जीत को सुनिश्चित किया। गोलकीपर दीक्षा, कशिश और अनुपम ने भी शानदार बचाव करते हुए विपक्षी टीम के कई गोल रोके और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उपलब्धि पर एमेच्योर हैंडबाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप राणा, महासचिव क्रांति सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण दुबे और कोच स्नेहलता ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम वर्क का नतीजा है। इस जीत ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.