{"_id":"67b87b5f5a718b597401bb42","slug":"dalai-lama-returned-after-one-and-a-half-month-tibetan-administration-and-people-welcomed-at-gaggal-airport-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: डेढ़ माह बाद लौटे दलाई लामा, गगल हवाई अड्डे पर तिब्बती प्रशासन और लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: डेढ़ माह बाद लौटे दलाई लामा, गगल हवाई अड्डे पर तिब्बती प्रशासन और लोगों ने किया स्वागत
Fri, 21 Feb 2025 06:41 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:41 PM IST
सार
कर्नाटक दौरे से डेढ़ माह बाद शुक्रवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने निवास पर लौट आए। गगल हवाई अड्डे पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का गगल हवाई अड्डे पर स्वागत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा कर्नाटक दौरे से डेढ़ माह बाद शुक्रवार को धर्मशाला स्थित अपने निवास पर लौट आए। दिल्ली से विमान में आए दलाई लामा साढ़े आठ बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरे। यहां पर तिब्बती प्रशासन और समुदाय के लोगों ने तिब्बती धर्मगुरु का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
गगल हवाई अड्डे से दलाई लामा सीधे मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास पहुंचे। धर्मशाला के शिक्षा बोर्ड से लेकर दलाईलामा मंदिर तक विभिन्न जगह तिब्बती बौद्ध अनुयायियों, गैर-तिब्बतियों, युवाओं, बौद्ध भिक्षुओं सहित आम लोगों ने खतका और हाथों में अगरबत्ती लेकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
दलाईलामा तीन जनवरी को मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास स्थान से कनार्टक के बायलकुप्पे के लिए रवाना हुए थे। कर्नाटक दौरे के दौरान धर्मगुरु दलाई लामा ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और बौद्ध अनुयायियों को टीचिंग भी दी। आने वाले कुछ दिन तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा अपने निवास पर आराम करेंगे। इसके बाद इनके टीचिंग कार्यक्रम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन