फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber Fraud People of Himachal are the target of cyber thugs even abroad

Cyber Fraud: विदेशों में भी साइबर ठगों के निशाने पर हिमाचल के लोग, अब तक 3 दर्जन से ज्यादा शिकायतें पहुंचीं

Wed, 23 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

विदेश में रह रहे हिमाचल के मूल निवासी साइबर थाना मंडी में शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। विदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में भी रह रहे हिमाचली ठगी होने की सूरत पर साइबर पुलिस थाना मंडी को ई-मेल और अन्य माध्यमों से शिकायत भेज रहे हैं। 

 

विज्ञापन
Cyber Fraud People of Himachal are the target of cyber thugs even abroad
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विदेश में रह रहे हिमाचली भी साइबर ठगों से बच नहीं पा रहे हैं और झांसे में आकर ठगी के शिकार हो रहे हैं। ठगी होने पर जीवनभर की पूंजी वापस मिलने की उम्मीद से विदेश में रह रहे हिमाचल के मूल निवासी साइबर थाना मंडी में शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। अब तक इस तरह की करीब तीन दर्जन शिकायतें साइबर पुलिस थाना मध्य जोन मंडी को मिली हैं।

विज्ञापन


विदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में भी रह रहे हिमाचली ठगी होने की सूरत पर साइबर पुलिस थाना मंडी को ई-मेल और अन्य माध्यमों से शिकायत भेज रहे हैं। इनके बैंक खाते मध्य जोन यानी मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर, हमीरपुर जिलों में स्थित बैंकों में हैं। यही वजह है कि साइबर पुलिस थाना इन मामलों में स्थानीय लिंक जुड़ने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल पर ला रही है। अभी तक दुबई समेत अन्य देशों में रह रहे मंडी जोन से संबंधित जिलों के लोगों ने ठगी होने पर शिकायत भेजी है।
विज्ञापन


बता दें कि साइबर पुलिस थाना मध्य जोन मंडी अभी एक करोड़ रुपये से अधिक ठगी की धनराशि को शिकायतकर्ताओं को वापस दिलाने में कामयाब रही है। इसी के चलते अब ठगी का शिकार हो चुके लोग थाना में शिकायत भी दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर पुलिस थाना मध्य जोन मंडी के एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि ठगी की शिकायत मिलने पर शातिर के खाते में जमा धनराशि को फ्रीज करने की त्वरित प्रक्रिया अपनाई जाती है। ताकि शिकायतकर्ता को उसकी धनराशि वापस दिलाई जा सके। देश-विदेश में रहे रहे मंडी जोन के लोगों की ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई अमल पर लाई जाती है।

केस स्टडी
विदेश में रह रहे मंडी जोन से संबंधित एक व्यक्ति ने गृह मंत्रालय के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत अब साइबर पुलिस मध्य जोन के पास पहुंची है। शिकायत में ट्रेडिंग के नाम पर 45 लाख रुपये ठगी होने का आरोप लगाया है। साइबर पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है और तथ्य जुटा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed