फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: cm sukhvinder Sukhu inaugurates adventure water sports activities at Kol Dam

हिमाचल: कोल डैम में स्पीड बोट और जेट स्की भरेंगे रोमांच, साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू

Sat, 24 Oct 2026 02:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/तत्तापानी(मंडी)।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/तत्तापानी(मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 02:02 PM IST
सार

 कोल डैम जलाशय में अब पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रोमांच का नया अनुभव मिलेगा। यहां स्पीड बोट की रफ्तार, जेट स्की का रोमांच और मिनी क्रूज की सैर पर्यटकों को आकर्षित करेगी। 

विज्ञापन
Shimla: cm sukhvinder Sukhu inaugurates adventure water sports activities at Kol Dam
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के कोल डैम जलाशय में अब पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रोमांच का नया अनुभव मिलेगा। यहां स्पीड बोट की रफ्तार, जेट स्की का रोमांच और मिनी क्रूज की सैर पर्यटकों को आकर्षित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से मंडी जिले के ऐहन में एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया। ऐहन से तत्तापानी तक करीब 35 किलोमीटर क्षेत्र में इन गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। सरकार की इस पहल से कोल डैम को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Trending Videos

प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है: सीएम
कोल डैम जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने यहां साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों को विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पर्यटकों को स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और बंपर राइड जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 20 यात्रियों की क्षमता वाला मिनी क्रूज भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इन गतिविधियों से जलाशय क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वाटर स्पोर्ट्स पर्यटन को विस्तार देने के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका के नए साधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इससे पहले बिलासपुर में भी इस तरह की गतिविधियां शुरू कर चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सोच धरातल पर उतरी : सोहन
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच अब धरातल पर साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कोल डैम में जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया और महाधिवक्ता अनूप रतन उपस्थित रहे। वहीं, ऐहन में जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बिहडु में दो करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को नए भवन की बधाई देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के निरंतर प्रयासों से यह भवन बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके कार्यों को पूरा करवाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मटियाणा-बंगाणा के बीच पुल के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त, 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल-पंगा पेयजल आपूर्ति योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके तहत लठियाणी-कोडरा सड़क के लिए आठ करोड़ 36 लाख रुपये, बंगाणा-शांतला सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ तथा हटली-तलपी सड़क के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।इस अवसर पर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र को विकासात्मक सौगातें प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया महाधिवक्ता अनूप रतन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed