{"_id":"e7af62a43181c91e5d55d5b2532656b1","slug":"crime-himachal-termination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के लिए कोख में मार दीं 9 बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के लिए कोख में मार दीं 9 बेटियां
अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Nov 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग की कोर्ट में बुधवार को इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया।
45 वर्षीय एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं कि उनके दबाव में उसने नौ बार बेटियों को कोख में ही मार डाला।
इसके बाद जो बेटा पैदा हुआ, वह आज अपनी मां के खिलाफ हो गया है। शिक्षा विभाग में प्रशासनिक पद पर तैनात पति और 16 बरस का बेटा भी आयोग के कोर्ट में महिला के सामने था।
महिला ने व्यथा बताई कि बेटे को उसके पति और ससुराल वालों ने उसके खिलाफ कर दिया है। अब बेटा उसे प्रताड़ित कर रहा है। महिला पति से अलग रह रही है।
महिला ने आयोग से खर्चे की राशि बढ़ाने और घर पर रहने के लिए अलग से कमरा दिलाने की मांग की। आयोग में हाजिर हुए महिला के पति ने ये दोनों मांगें कोर्ट में मान लीं।
हालांकि आयोग के पूछने पर बेटे ने अपनी मां के खिलाफ ही बयान दिया। यह केस भ्रूण हत्या पर समाज की हकीकत को बेपर्दा कर गया।