Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Working Committee meeting is underway in Delhi and CM Sukhu is also attending

Himachal CM: सीडब्ल्यूसी की बैठक में सुक्खू ने दिए पार्टी की मजबूती को सुझाव, विनय और प्रतिभा भी हुईं शामिल

Sat, 27 Dec 2025 01:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 01:20 PM IST
सार

दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Congress Working Committee meeting is underway in Delhi and CM Sukhu is also attending
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की  बैठक शनिवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हुई। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी की मजबूती के टिप्स दिए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इसमें कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

विज्ञापन


बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों, नीतियों और चुनावी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श करना था। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र सरकार की नीतियों, देश की राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में केंद्रीय नेताओं और शीर्ष पदाधिकारियों ने मौजूदा राजनीतिक चुनौतियों, संगठनात्मक मजबूती और जनभावनाओं को समझने पर चर्चा की। इस बैठक में मनरेगा के संरक्षण और नए वीबी-जी राम जी कानून के खिलाफ रणनीति भी मुख्य रूप से उठाए गए मुद्दों में शामिल रहे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी इसमें अपनी राय दी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अन्य सदस्यों में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उपस्थित हुईं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्षों की नियुक्ति समेत संगठनात्मक मामलों पर भी गहन मंथन हुआ। मुख्यमंत्री सुक्खू ने केसी वेणुगोपाल, रजनी पाटिल जैसे केंद्रीय नेताओं से अलग से विचार-विमर्श किया और प्रदेश के संगठनात्मक मुद्दों और आगामी योजनाओं पर बातचीत की। जल्दी ही कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस के पर्यवेक्षक इस बारे में पहले ही कांग्रेस आलाकमान को अपनी रिपोर्ट दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश ने गरीब लोगों और ग्रामीणों से रोज़गार का अधिकार छीन लिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed