फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress expels 24 himachal leaders over indiscipline

चार पूर्व विधायकों सहित 24 कांग्रेस नेता निष्कासित

Tue, 12 Feb 2013 11:25 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Tue, 12 Feb 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
congress expels 24 himachal leaders over indiscipline

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी से चार पूर्व विधायकों सहित 24 पार्टी नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़े। इन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन


चार ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भी अनुशासनहीनता पर भंग कर दिया गया है। 8 ब्लॉकों के 15 अन्य नेता भी कांग्रेस से निलंबित किए गए हैं। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन


चंबा से राज सिंह ठाकुर, डलहौजी से सुरेंद्र ठाकुर, इंदौरा से मलेंद्र राजन, फतेहपुर से पंकज, देहरा से योगराज, लाहौल स्पीति से बलदेव जोलिग, मनाली से धर्मवीर धामी, कुल्लू से प्रेमलता, आनी से ईश्वरदास, आनी से ही केहर सिंह, द्रंग से कपिल देव, करसोग से मस्तराम, जोगिंद्रनगर से जगदीश, बल्ह से शकुंतला कश्यप, बल्ह से ही परशोत्तम, गगरेट से रमन जसवाल, कुटलैहड़ से महेंद्र, झंडूता से विजय कौशल, घुमारवीं से कश्मीर सिंह, घुमारवीं से ही नंदलाल, बिलासपुर से केडी लखनपाल, अर्की से प्रोफेसर अमर चंद पाल, दून से परमजीत पम्मी और रोहडू़ से बद्री प्रसाद को निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें योगराज, ईश्वरदास, मस्तराम और कश्मीर सिंह पूर्व विधायक हैं। कुल्लू से निष्कासित प्रेमलता ठाकुर पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर की पत्नी हैं। सुखविंद्र सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पहले निलंबित किए जा चुके इन 24 नेताओं को पार्टी से अब निष्कासित कर दिया गया है।


ठाकुर सुखविंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना, बंगाणा, सिराज और पांवटा साहिब को अनुशासनहीनता पर तुरंत प्रभाव से भंग किया गया है। कमेटी ने अपने संविधान के आर्टिकल 19(एफ)-4 ब्रीच ऑफ डिसिप्लिन के तहत विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ शिकायतें मिलने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करसोग से रामेश्वर राम, शीला, कृष्णकुमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडी सदर से देवेंद्र शर्मा, तोष कुमार, ब्लॉक सरकाघाट से विजय चौहान, संदीप शर्मा, ब्लॉक मनाली से देवेंद्र नेगी, प्रेम शर्मा, नवीन तनवर, अनुराग प्रार्थी, नादौन ब्लॉक से शम्मी सोनी, नालागढ़ ब्लॉक से बग्गा राम, पच्छाद ब्लॉक से नित्यनंद सेवाल और अर्की ब्लॉक से संजय ठाकुर को सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed