फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said DCs, SPs, and ADMs will raise awareness among schoolchildren about 'Chitta' (syntheti

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- डीसी, एसपी, एडीएम स्कूलों में चिट्टे के खिलाफ बच्चों को करेंगे जागरूक

Mon, 15 Jun 2026 09:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 09:24 PM IST
सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि दूसरे चरण में डीसी, एसपी, एडीएम स्कूलों में जाकर चिट्टे को लेकर बच्चों को जागरूक करेंगे। पंचायत सरकार व जनता के बीच अहम कड़ी है। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said DCs, SPs, and ADMs will raise awareness among schoolchildren about 'Chitta' (syntheti
मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ सरकार जन सहयोग और जनभागीदारी का पहला चरण संपन्न कर चुकी है। दूसरे चरण में डीसी, एसपी, एडीएम स्कूलों में जाकर चिट्टे को लेकर बच्चों को जागरूक करेंगे। पंचायत सरकार व जनता के बीच अहम कड़ी है। पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानों और उप प्रधानों को एंटी चिट्टा शपथ दिलाई। साथ ही उनसे चिट्टा मुक्त पंचायत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनसे आग्रह किया कि वे खेल, शिक्षा, संस्कृति व सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखने में अपना योगदान दें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान एवं उप प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ग्रीन हिमाचल, शिक्षित हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल, रोजगार, वित्तीय प्रबंधन, नशा निवारण, कर्मचारी कल्याण सहित अन्य अनेक क्षेत्रों में दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रधानों और उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मोहन लाल ब्राक्टा व हरीश जनारथा, महिला आयोग अध्यक्ष विद्या नेगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी व नवाचार गोकुल बुटेल, अध्यक्ष हिमफेड महेश्वर सिंह चौहान, अध्यक्ष एपीएमसी देवानंद वर्मा, अध्यक्ष हिमकॉन विकेश चौहान, अध्यक्ष बाल आयोग अनीता ठाकुर, उपाध्यक्ष नशा निवारण बोर्ड संजय भारद्वाज, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू नई दिल्ली रवाना, किशाऊ बांध परियोजना पर अहम बैठक में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ बांध पर प्रस्तावित बैठक में भाग लेंगे। अपने दौरे के दौरान वह केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। किशाऊ बांध परियोजना यमुना नदी पर प्रस्तावित एक बहुउद्देशीय परियोजना है, जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़ी हुई है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य जल भंडारण, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और बिजली उत्पादन है। लंबे समय से लंबित इस परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विशेषकर भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं प्रभावित परिवारों के हितों को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री सुक्खू बैठक में हिमाचल प्रदेश के हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे। राज्य सरकार का रुख रहा है कि परियोजना से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा, पुनर्वास और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही परियोजना से मिलने वाले लाभों में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दे भी उठाए जा सकते हैं। किशाऊ बांध परियोजना को क्षेत्र की महत्वपूर्ण जल एवं ऊर्जा परियोजनाओं में गिना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed