फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhu sent helicopter again and saved life of patient in remote area Kwar

Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने पेश की मानवता की मिसाल, दुर्गम क्षेत्र के लिए भेजा अपना हेलिकॉप्टर

Wed, 08 Jan 2025 09:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 08 Jan 2025 09:22 PM IST
सार

जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के रहने वाले वीरेंद्र ठाकुर को जब असहनीय दर्द उठा, तो सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए और उन्हें एयरलिफ्ट करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अपने हेलिकॉप्टर को तुरंत क्वार भेजा।

विज्ञापन
cm sukhu sent helicopter again and saved life of patient in remote area  Kwar
दुर्गम क्षेत्र क्वार से एयरलिफ्ट कर शिमला पहुंचाया गया मरीज । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए शिमला के दुर्गम क्षेत्र क्वार से एक मरीज को एयरलिफ्ट करवाया। मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने शिमला जिला प्रशासन को वीरेंद्र ठाकुर को तुरंत एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


वीरेंद्र ठाकुर उपमंडलाधिकारी कार्यालय क्वार में तैनात हैं, जिन्हें अचानक असहनीय दर्द उठा। तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत थी। मुख्यमंत्री ने अपने हेलिकॉप्टर को तुरंत क्वार भेजा। वीरेंद्र और उनकी बेटी को 4ः13 बजे एयरलिफ्ट कर शाम पांच बजे आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब वीरेंद्र की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी प्रशासन को मरीज को हरसंभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed