फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu says Jairam is frustrated seeing his position in jeopardy; he hurls abuses at me and sends news clipp

राजनीति: सुक्खू का पलटवार, बोले- जयराम कुर्सी खतरे में देख खज्जल, मुझे गाली निकाल दिल्ली भेजते हैं न्यूज कटिंग

Fri, 18 Sep 2026 07:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 07:17 PM IST
सार

सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर अपनी कुर्सी को खतरे में देखकर खज्जल हो गए हैं और मुझे गाली निकालते हैं, ताकि दिल्ली भाजपा हाईकमान को अखबारों की न्यूज कटिंग भेज सकें। 

विज्ञापन
CM Sukhu says Jairam is frustrated seeing his position in jeopardy; he hurls abuses at me and sends news clipp
सीएम सुक्खू ने नादौन में डबल लेन पुल का किया शिलान्यास। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना को एसजेवीएनएल से वापस लेगी और इसके लिए 800 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। किशाऊ परियोजना को लेकर भाजपा नेताओं के लगातार बयानों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जवाब दिया है। सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर अपनी कुर्सी को खतरे में देखकर परेशान हो गए हैं और मुझे गाली निकालते हैं, ताकि दिल्ली भाजपा हाईकमान को अखबारों की न्यूज कटिंग भेज सकें।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर किशाऊ परियोजना की लड़ाई लड़ने में पूरी तरह असफल रहे हैं और अब जनता को इसकी जानकारी होने पर सफाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र में ब्यास नदी पर 31.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 250 मीटर लंबे डबललेन मोटरेबल एवं फुटपाथ सधोड़ा पत्तन पुल के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 

हर्ष महाजन पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक बिक्रम ठाकुर, सतपाल सत्ती और राजीव बिंदल समेत भाजपा के सभी गुट जयराम ठाकुर को देखकर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों भाजपा के नए गुट के नेता हर्ष महाजन की ज्यादा चल रही है और वह भी बयानबाजी में लगे हैं। हर्ष महाजन जब भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सलाहकार बने, कांग्रेस की सरकार प्रदेश में रिपीट नहीं हुई। अब हर्ष महाजन भाजपा के सलाहकार बने हैं तो भाजपा की सत्ता में वापसी मुश्किल है।

विज्ञापन

हमीरपुर का मुख्यमंत्री नहीं बनता तो मेडिकल कॉलेज की चार दीवारें खड़ी रहतीं: सुक्खू
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को लेकर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से किए जा रहे दावे सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज भाजपा की देन नहीं, बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था। इसकी अधिसूचना 22 जनवरी 2014 को हुई थी और केंद्र सरकार ने उस समय इसके लिए 180 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। सुक्खू ने कहा कि अगर हमीरपुर से मुख्यमंत्री नहीं बनता तो मेडिकल कॉलेज में केवल चार दीवारें ही खड़ी रहतीं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने इसके निर्माण के लिए कोई मदद नहीं दी और राज्य सरकार ने अपने बजट से 450 करोड़ रुपये दिए हैं।

विज्ञापन

शांता कुमार के बयान के लिए जताया आभार
किशाऊ बांध को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के बयान पर सुक्खू ने कहा कि शांता कुमार हिमाचल के हितैषी रहे हैं। नाम लिए बिना वह भी कांग्रेस सरकार के अच्छे फैसलों के साथ हैं। उन्होंने शांता कुमार का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है और भाजपा नेताओं को छोड़कर बाकी सभी कांग्रेस सरकार की तारीफ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने करवाई शिरोधारा और मर्म थेरेपी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सेरा रेस्ट हाउस में आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों से पंचकर्म के तहत शिरोधारा और मर्म थेरेपी करवाई। स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद मुख्यमंत्री ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को प्राचीन और सुरक्षित बताते हुए लोगों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। रैल में स्वास्थ्य मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के शिविरों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से बातचीत कर उनकी सेवाओं की सराहना भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed