फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said Dhagwar milk processing unit will strengthen the rural economy

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी ढगवार दूध प्रसंस्करण इकाई

Fri, 17 Jan 2025 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 06:58 PM IST
सार

धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि धर्मशाला विस के ढगवार में ने लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दूध प्रसंस्करण इकाई की आधारशिला रखी जाएगी। 

विज्ञापन
CM Sukhu said Dhagwar milk processing unit will strengthen the rural economy
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि धर्मशाला विस के ढगवार में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दूध प्रसंस्करण इकाई की आधारशिला रखी जाएगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह बात धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कही। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले का विकास सरकार की प्राथमिकता है और विकास की गति को तेज करने के लिए इस क्षेत्र के ऐसे दौरे जरूरी हैं। विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके सरकार लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास कर रही है और उनके समाधान की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गाय का दूध 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद रही है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम और गेहूं 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जा रही है। इस वर्ष राज्य सरकार ने प्राकृतिक खेती पद्धति से उत्पादित 4000 मीट्रिक टन मक्की खरीदी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा में दैनिक मजदूरी में ऐतिहासिक रूप से 60 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे यह 240 रुपये से बढ़कर 300 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के लिए भविष्य में और कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आरएस बाली, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक आशीष बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, कांगड़ा केंद्री. सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, धर्मशाला नगर निगम की महापौर नीना शर्मा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed