फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said ACR of teachers will be as per their performance process will be implemented in all departments

CM Sukhu: सीएम सुक्खू बोले- प्रदर्शन के अनुरूप होगी शिक्षकों की एसीआर, सभी विभागों में करेंगे प्रक्रिया लागू

Tue, 21 Jan 2025 07:07 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी/धर्मशाला/कांगड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी/धर्मशाला/कांगड़ा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Jan 2025 07:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल के शिक्षा विभाग में सेवारत शिक्षकों के प्रदर्शन के अनुरूप ही उनकी एसीआर लिखी जाएगी। यही प्रक्रिया सभी विभागों पर भी लागू की जा रही है।

विज्ञापन
CM Sukhu said ACR of teachers will be as per their performance process will be implemented in all departments
मटौर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के शिक्षा विभाग में सेवारत शिक्षकों के प्रदर्शन के अनुरूप ही उनकी एसीआर लिखी जाएगी। यही प्रक्रिया सभी विभागों पर भी लागू की जा रही है। अधिकारियों की एसीआर के मानदंडों में बदलाव किया जा रहा है, ताकि गुणवत्ता में सुधार हो। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली एम्स में मिलने वाली अत्याधुनिक मशीनें अब हिमाचल के चिकित्सा महाविद्यालयों में उपलब्ध होंगी। टांडा, आईजीएमसी, हमीरपुर और नेरचौक मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक मशीनें खरीदने के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए यूवी फिल्टर तकनीक का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों के कारण सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या घटी है। विपक्ष झूठे आरोप लगाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। सुक्खू ने कहा कि हमने कुछ बंद नहीं किया, बल्कि जनता को धोखा नहीं देना चाहते। इसलिए वर्तमान सरकार भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कर रही है। प्री प्राइमरी से लेकर सेकेंडरी तक शिक्षा विभाग का एक ही निदेशालय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांगड़ा मेरे लिए नया नहीं है। भाजपा विधायक पवन काजल का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा ने कांग्रेस का साथ दिया। लेकिन, चुनने के बाद वह पार्टी बदलते रहे। आप निश्चिंत रहें, मैं एक रात आपके किसी गांव में बिताऊंगा। अगले पांच साल में कांगड़ा जिला की तस्वीर बदलने वाली है। इसका अर्थ है कि गांव के लोगों के हाथ में पैसा पहुंचेगा। प्रदेश के लोगों को अच्छा पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हमारे अथक प्रयासों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी है। ढगवार में डेढ़ लाख लीटर क्षमता का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जा रहा है, जिससे तीन लाख किसानों को फायदा होगा। गुड गवर्नेंस के लिए गुड गवर्नमेंट का होना जरूरी है।

विज्ञापन

भाजपा कार्यकाल की अधिकतर भर्तियों अदालती चक्करों में फंसीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में 31 हजार पद स्वीकृत किए, जबकि भाजपा कार्यकाल में अधिकतर भर्तियां अदालती चक्करों में फंसीं रहीं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के फैसलों से प्रदेश के संसाधनों की लूट करने वालों को दिक्कत हो रही है। मैं आम आदमी के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार हूं। सरकार के फैसलों में आम जनता का साथ जरूरी है। संपन्न लोगों को सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों से धनवान और धनवान हुआ और गरीब और गरीब, जिसे सुधारा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed