फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu Health Update Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu reached IGMC for treatment

Himachal CM Sukhu Health: देर रात इलाज करवाने आईजीएमसी पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, पेट पर हाथ रखे नजर आए सीएम

Tue, 24 Sep 2024 10:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 10:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मंगलवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मुख्यमंत्री इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री रात पौने नौ बजे के करीब आईजीएमसी पहुंचे। 

विज्ञापन
CM Sukhu Health Update Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu reached IGMC for treatment
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार रात को उपचार करवाने के लिए आईजीएमसी पहुंचे हैं। इन्हें स्पेशल वार्ड की कमरा नंबर 634 में ले जाया गया है। यहां पर चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री को गैस्ट्रोएंटेराइटिस की शिकायत हुई है। बता दें कि 21 सितंबर को भी मुख्यमंत्री सुक्खू सुबह छह बजे आईजीएमसी शिमला पहुंचे थे। तीन दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोबारा आईजीएमसी आए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बीते साल अक्तूबर में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय सीएम को डॉक्टरों ने पेट का संक्रमण बताया था।

विज्ञापन


पेट पर हाथ रखे नजर आए सीएम
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मंगलवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। मुख्यमंत्री रात पौने नौ बजे के करीब आईजीएमसी पहुंचे। अस्पताल की आपातकालीन गेट पर उतारने के बाद वह लिफ्ट से होते हुए स्पेशल वार्ड पहुंचे। इस दौरान वह पेट पर हाथ रखे हुए नजर आए। उधर, स्पेशल वार्ड में पहुंचने के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, श्वास रोग समेत एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान इन्होंने मुख्यमंत्री को प्राथमिक उपचार दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री बीते सप्ताह भी अचानक ही उपचार करवाने के लिए आईजीएमसी पहुंच गए थे। इस दौरान उनके अल्ट्रासाउंड और रूटीन ब्लड टेस्ट लिए गए। जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई।
विज्ञापन


स्पेशल वार्ड किया गया तैयार
मुख्यमंत्री सुक्खू के अस्पताल आने की सूचना प्रबंधन को मिल चुकी थी। लिहाजा रात का समय था तो ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने पहले ही स्पेशल वार्ड तैयार कर लिया था, ताकि चिकित्सक अगर उन्हें दाखिल कर लेते हैं तो इस दौरान किसी भी तरह की परेशानी पेश न आए। उधर, मुख्यमंत्री के अस्पताल में दाखिल होने के बाद आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जिस वजह से वहां पर भारी भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed