{"_id":"25a52fe6ca039f4070a0926acb887563","slug":"cloud-burst-in-kullu-sirmour-devastated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में बादल फटा, सिरमौर में भारी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में बादल फटा, सिरमौर में भारी तबाही
कुल्ल/नाहन/धर्मशाला/ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बारिश का कहर जारी है। अब कुल्लू में बादल फटने से काफी क्षति हुई है। गड़सा घाटी के पुलिया नाला में सोमवार रात बादल फटने से आई बाढ़ में पार्वती प्रोजेक्ट का पुल बह गया है।
विज्ञापन
एनएचपीसी की वर्कर्स कालोनी में भी पानी घुस गया। लोगों ने पहाड़ी पर चढ़कर जान बचाई। उधर, सिरमौर में बारिश के बीच भूस्खलन से एक युवक मलबे में बह गया है। कांगड़ा में भी बारिश का कहर जारी है।
विज्ञापन
पौंग डैम के पानी से मंड क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ मकान अभी जलमग्न हैं। बारिश और भूस्खलन से प्रदेश भर में कई छोटी-बड़ी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
कुल्लू की गड़सा घाटी के पुलिया नाला में बादल फटने से नाले में आई बाढ़ में पार्वती प्रोजेक्ट फेज टू के लिए बनाया पुल बह गया। इससे पार्वती प्रोजेक्ट का काम भी ठप हो गया है।
विज्ञापन
कुल्लू के ही काइस गांव में भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। यहां दो घराट बह गए।
सिरमौर में सोमवार रात को हुई भारी बारिश से भूस्खलन के चलते रेणुका हलके की कठवाड़ पंचायत के सिंगी गांव का नरेश कुमार (17) मलबे बह गया। उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
उपायुक्त विकास लाबरू ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। इसी बीच, रामपुर-भारापुर स्कूल में बरसात का पानी घुसने से परीक्षा रद्द करनी पड़ी।
ग्वाली पंचायत के पिपनौर में पशुशाला के ऊपर मलबा आ गया। जिसमें दो भैंसें और एक बछड़ा दब गए। भारी वर्षा के चलते सिरमौर जिले में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
कांगड़ा के मंड क्षेत्र में पौंग डैम के पानी से करीब डेढ़ सौ घर जलमग्न हो चुके हैं। कई इलाकों में अभी तक प्रशासन की मदद नहीं पहुंच पाई है। तेज बारिश से पपरोला में मकान और गौशाला ढह गए हैं।
सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, ऊना और सोलन में कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता प्रदीप चौहान ने बताया कि प्रदेश में छोटी-बड़ी 30 सड़कें बंद हैं। इन्हें बहाल किया जा रहा है।