फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cloud burst in himachal

हिमाचलः मंडी में बादल फटने से भारी नुकसान

Tue, 25 Jun 2013 08:04 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
cloud burst in himachal

हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। किन्नौर में तबाही के बाद मंडी, सिरमौर और चंबा में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार तड़के मंडी के बगस्याड़ में बादल फटने से करोड़ों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


सुबह करीब 3 बजे बादल फटने पर जबाल खड्ड में आई बाढ़ से मकान, गौशालाएं, बगीचे और सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बाढ़ से मंडी-जंजैहली सड़क पर बना पुल टूट गया।
विज्ञापन


प्रशासन ने इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है, लिहाजा मंडी से जंजैहली क्षेत्र का संपर्क कट गया है। खंभे और तारें क्षतिग्रस्त होने से घाटी में बिजली गुल हो गई है। बखाहल से कथयाली के बीच करीब 4 दर्जन मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया। स्यांज में दो कमरों का मकान ढह गया है। बल्ह में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। नेरचौक में हाईवे के अलावा दर्जनों दुकानों और घरों में पानी आ गया। एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने बताया कि प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिरमौर में पांवटा के कुंजा मतरालियों गांव में बरसाती खड्ड का जल स्तर बढ़ने से कच्चा मकान ढह गया। इसमें दो बच्चे भी चपेट में आ गए, जिन्हें मुश्किल से निकाला गया। रामपुरघाट स्कूल की चार दिवारी ढह गयी। नवादा में भी एक मकान ढह गया। पांवटा से नवादा को जोड़ने वाले मार्ग पर की पुलिया बरसाती खड्ड में बह गई। उधर, रात भर बारिश के चलते चंबा जिले में दर्जन भर सड़कें बंद रहीं।

तुनूहट्टी से आगे चंबा-पठानकोट मार्ग सोमवार पूरी रात बंद रहा। चंबा-चुवाड़ी, तीसा-चंबा, भंजराडू-चंबा, सनवाल-भंजराड़ू, पांगी-बैरागढ़-चंबा मार्ग भूस्खलन होने से बंद रहे। शिमला में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने बताया कि किन्नौर सहित पूरे प्रदेश में लगभग तीन दर्जन सड़कें अवरुद्ध हैं।


48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान पांवटा में 148, गोहर में 110, पंडोह में 76, बंजार 55, जोगिंद्रनगर 42, मंडी 41, सुंदरनगर 38 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आगामी 48 घंटों में हिमाचल में भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed