फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Clear weather expected in Himachal Pradesh from today colder weather in higher altitude areas

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम साफ रहने के आसार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ी ठंडक; जानें

Thu, 23 Oct 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 23 Oct 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 से 27 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Clear weather expected in Himachal Pradesh from today colder weather in higher altitude areas
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल पर बर्फबारी के बाद पहुंचे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अटल टनल रोहतांग के दोनो छोर के अलावा लाहौल और पांगी में बुधवार को बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। बर्फबारी के चलते एनएच-505 कोकसर से लोसर, एनएच तीन कोकसर से रोहतांग और सचे जोत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वीरवार से प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार तड़के मौसम ने करवट बदली। कुल्लू में झमाझम बारिश हुई और लाहौल में इस सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। चंद्रा घाटी की वादियां बर्फबारी से सफेद हो गई हैं। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिकुंला दर्रा, कुंजम दर्रा, अटल टनल का सौंदर्य बर्फबारी से खिल उठा है। बर्फबारी से कुंजम दर्रा होकर गुजरने वाला कोकसर से लोसर एनएच-505 और कोकसर से रोहतांग हाईवे तीन बंद हो गया है। रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसके अलावा कोकसर में 10, अटल टनल रोहतांग में 5, दारचा में 8, कुंजम दर्रा में 15, बारालाचा में 15 और शिकुंला दर्रा में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा जिले में बुधवार दोपहर बाद बारिश हुई। बर्फबारी के बाद सचे जोत मार्ग बंद हो गया है। चंबा-किलाड़ वाया सचे जोत मार्ग पर आधा फीट, पांगी की ऊपरी चोटियों चस्क भटोरी, सुराल भटोरी, हुडान भटोरी, हिलुटवान भटोरी और भरमौर की काली छौ, मणिमहेश, कुगति जोत में 7.62 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के कारण जिले में शीतलहर बढ़ गई है। कांगड़ा जिले में मंगलवार रात को करीब 10:30 बजे मौसम खराब हुआ। इस दौरान बादल गरजने के साथ रात को बारिश हुई। हालांकि बुधवार को पूरा दिन मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। बारिश-बर्फबारी से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 से 27 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

27 अक्तूबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। बुधवार को प्रदेश के मैदानी जिलों में माैसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 33.5, हमीरपुर में 32.5, कांगड़ा में 29.8, बिलासपुर में 29.6, नाहन में 28.8, धर्मशाला में 27.0, सोलन में 26.8, शिमला में 21.8 और मनाली में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र  न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ताबो  -0.7
कुकुमसेरी 0.4
केलांग 1.8
कल्पा 4.9
मनाली 7.4
रिकांगपिओ 8.5
नारकंडा 8.9
सोलन 12.4
शिमला 12.6
धर्मशाला 12.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed