फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister Virbhadra Singh CM Lee pinch, Third Eye Open Asaram

सीएम ने ली चुटकी, तीसरा नेत्र खोलिए आसाराम

Sat, 31 Aug 2013 02:15 AM IST
शिमला/अमर उजाला ब्यूरो
शिमला/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Virbhadra Singh CM Lee pinch, Third Eye Open Asaram

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यौन शोषण के आरोपों में घिरे संत आसाराम बापू पर चुटकी ली है।

विज्ञापन


विधानसभा में मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि आसाराम बापू ने सारे विवाद के पीछे सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लिया है।

तो वीरभद्र सिंह ने जवाब दिया कि आसाराम के पास दिव्य दृष्टि है। तभी उन्होंने देख लिया कि उनके पीछे कौन है? उनको ये दिव्य दृष्टि अब कानून के फेर से निकलने पर लगानी चाहिए।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह मंत्रिमंडल विस्तार पर पूछे गए सवाल को भी यह कहकर टाल गए कि उचित समय पर ही इस बारे में कोई फैसला होगा। कोई जल्दबाजी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून सत्र कुल मिलाकर अच्छा रहा। विपक्ष के उठाए सभी मसलों पर सरकार ने संतोषजनक जवाब दिए और जनता के जुडे़ मसलों पर सार्थक चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मसले पर चर्चा को तैयार थी और विपक्ष को भी अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed