{"_id":"66b8ec2d0ec3288c210c2852","slug":"youth-team-got-first-place-in-quiz-competition-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130819-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्विज प्रतियोगिता में जवांस की टीम ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्विज प्रतियोगिता में जवांस की टीम ने पाया पहला स्थान
Sun, 11 Aug 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंबा। खिदमत ए खल्क चैरिटेबल ट्रस्ट मंजीर ने जामा मस्जिद में रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाईं। क्विज प्रतियोगिता में जवांस टीम प्रथम स्थान पर रही। मंजीर की टीम ने दूसरा स्थान पाया।
तकरीर (स्पीच) में मुहम्मद आतिफ पहले और जुवांस टीम दूसरे स्थान पर रही। नात (कविता पाठ) में डियुर टीम पहले, जुवांस की टीम दूसरे स्थान पर रही। तिलावते कुरआन में मंजीर टीम से फरहान शेख पहले स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ फारूक बट्ट ने किया। समापन पर मुख्यातिथि अंजुमन इस्लामिया चंबा के सदर डॉ. इसरार अली शाह थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के बच्चों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ब्लॉक स्तर के बाद तीन महीने के बाद जिला स्तर पर कार्यक्रम करवाया जाएगा। इस दौरान जामा मस्जिद मंजीर कमेटी के अध्यक्ष कमर दीन को शाॅल, टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौलाना मंजुर, मौलाना रशीद हुसैनी, कमर दीन,आशिक, ताज मुहम्मद, नाजिर, मुहम्मद रफी, शमसदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--