फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth should understand the importance of voting rights, must vote: Apoorva

मताधिकार का महत्व समझें, वोट जरूर डालें युवा : अपूर्व

Thu, 25 Jan 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Youth should understand the importance of voting rights, must vote: Apoorva
चंबा में नव मतदाता दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान अपना मत पहचान पत्र लेने के बाद खुशी जताती नव
चंबा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में दरबार हाल चंबा में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

डीसी ने युवा और भावी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उपायुक्त ने चंबा जिले के वार्ड हटनाला के रहने वाले 105 वर्ष के वरिष्ठ मतदाता प्यार सिंह को भी स्मृति चिह्न देकर समानित किया।
उपायुक्त ने कहा कि जाति, धर्म, संप्रदाय और क्षेत्र से ऊपर उठकर किए जाने वाले मताधिकार से देश की महान लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में अहम भागीदारी रहती है। हर वर्ष 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश चलचित्र के माध्यम से लोगों को सुनाया गया। उपायुक्त ने लोगों को शपथ भी ग्रहण करवाई।
विज्ञापन

--
स्कूलों में भी बताया मताधिकार का महत्व
चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में प्रधानाचार्य पवन चोपड़ा की अध्यक्षता में मतदान दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ मतदान की शपथ ली गई। छात्राओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य अजय चौहान ने की। शिक्षकों ने मतदाता दिवस की शपथ ग्रहण की। इसके बाद चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। राजकीय उच्च विद्यालय करोड़ी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाषण में अर्चना प्रथम, सुहाना द्वितीय और लताशा तृतीय रहीं। चित्रकला में नितिन पहले, ध्रुव दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अध्यापक राजीव राठौर ने बच्चों को राष्ट्रीय मतदाता के बारे में बताया। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया कोऑर्डिनेटर भाषा अध्यापक देसराज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। करियां के बीएलओ राजेश गौतम ने नव मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण संबंधी जानकारी दी। प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने बच्चों को मतदान का महत्व बताया। मिलेनियम पब्लिक स्कूल में भी पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों में विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन, प्रधानाचार्य अरनव चक्रवर्ती सहित स्टाफ मौजूद रहा। ग्राम पंचायत टुंडी के नरहोली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें मंडलाध्यक्ष दिव्य चक्षु बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने लगभग 40 नव मतदाताओं को सम्मानित किया। साथ ही मतदान के महत्व बारे जानकारी दी। इस मौके पर जिला महामंत्री सुभाष मौजूद रहे।
--

चंबा में नव मतदाता दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान अपना मत पहचान पत्र लेने के बाद खुशी जताती नव

चंबा में नव मतदाता दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान अपना मत पहचान पत्र लेने के बाद खुशी जताती नव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed