Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth from Chamba will showcase their talent at the District Youth Festival.

Chamba News: जिला युवा महोत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे चंबा के युवा

Thu, 12 Nov 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Youth from Chamba will showcase their talent at the District Youth Festival.
17 नवंबर को पांच विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं, राज्य स्तरीय महोत्सव के लिए होगा प्रतिभाओं का चयन
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, लोक नृत्य, लोकगीत और कविता लेखन में आजमा सकेंगे हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के तहत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) के लिए जिला युवा महोत्सव का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय पुलिस ग्राउंड बारगाह स्थित कार्यालय परिसर में इसका आयोजन करेगा। इसमें जिले के युवा पांच विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, लोक नृत्य, लोकगीत और कविता लेखन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें वही युवा भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 17 अगस्त 2026 तक 15 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और 29 वर्ष के न हुए हों। प्रतिभागियों को 17 नवंबर को सुबह 10 बजे आधार कार्ड या दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र की छायाप्रति लेकर कार्यालय में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता के लिए अपनी सामग्री स्वयं लानी होगी, जबकि ड्राइंग शीट और कविता लेखन के लिए कागज विभाग उपलब्ध करवाएगा। लोकगीत और लोक नृत्य की प्रस्तुति के लिए पांच से आठ मिनट, नुक्कड़ नाटक के लिए सात मिनट और चित्रकला व कविता लेखन के लिए डेढ़ घंटे का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक लोक नृत्य और लोकगीत में प्रत्येक दल में 10 सदस्य शामिल होंगे। इनमें सात मुख्य प्रस्तुतकर्ता 15 से 29 वर्ष और तीन सहायक सदस्य 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के होंगे। लोक नृत्य में पहले से रिकॉर्ड किए गए संगीत के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। प्रतियोगिता में आने-जाने का किराया प्रतिभागियों को स्वयं वहन करना होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित युवाओं का यात्रा खर्च विभाग उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed